फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kadar Chowk overall champion with 143 points

Budaun News: 143 अंकों के साथ कादरचौक ओवरऑल चैंपियन

Fri, 13 Feb 2026 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Kadar Chowk overall champion with 143 points
कबड्डी खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
बदायूं। हाफिज सिद्दीक इस्लामिया इंटर कॉलेज में आयोजित 42वीं जनपदीय त्रिदिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता, शैक्षिक समारोह का आयोजन हुआ। तीन दिन चली इस प्रतियोगिता में जिले भर के विकास क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं ने खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कुल 143 अंकों के साथ कादरचौक ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की, जबकि उझानी उपविजेता रहा।
विज्ञापन

अंतिम दिन प्रतियोगिता में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में संविलियन विद्यालय बोंदरी के छात्र प्रशांत ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। वहीं प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में संविलियन विद्यालय जलालपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय तेहरा के आकाश ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल की। उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में संविलियन विद्यालय अर्सिस की छात्रा दीक्षा ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इससे पहले बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह, टीचर्स फेडरेशन ऑपु इंडिया के राष्ट्रीय सचिव संजीव शर्मा, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रेमानंद शर्मा, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक दुष्यंत रघुवंशी व प्रदीप गुप्ता ने अंतिम दिन की शुरूआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह रहा रिजल्ट
-प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में कादरचौक विजेता और सलारपुर उपविजेता रहा। लंबी कूद में सलारपुर के सोनू प्रथम, जगत के अर्जुन द्वितीय और उझानी के अनुराग तृतीय स्थान पर रहे। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में दहगवां की टीम विजेता और अंबियापुर उपविजेता रही। उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की कबड्डी में अंबियापुर विजेता और दहगवां उपविजेता रहा।
ऊंची कूद में दहगवां के टिंकू प्रथम, दातागंज के अभिषेक के द्वितीय, जगत के प्रदीप तृतीय रहे। गोला फेंक में म्याऊं के शैलेश और कौशल ने क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि वजीरगंज के रिहान तृतीय रहे। चक्का फेंक में जगत के प्रदीप प्रथम, सालारपुर के मोहित द्वितीय और उझानी के राहुल तृतीय स्थान पर रहे।
पीटी प्रदर्शन में कादरचौक ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि अंबियापुर उपविजेता रहा। बैडमिंटन सिंगल्स में इस्लामनगर के दिव्यांश विजेता और कादरचौक के विकास उपविजेता रहे। बैडमिंटन डबल्स में इस्लामनगर विजेता और म्याऊं उपविजेता रहा। वॉलीबॉल में कादरचौक विजेता और इस्लामनगर उपविजेता बना। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भी कादरचौक का दबदबा रहा।

समूह गान और एकांकी नाटक प्रतियोगिता में कादरचौक विजेता तथा उझानी उपविजेता रहा। उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में बैडमिंटन सिंगल्स में कादरचौक की पायल विजेता और वजीरगंज की सोनम उपविजेता रहीं। बैडमिंटन डबल्स में म्याऊं विजेता और कादरचौक उपविजेता रहा। वॉलीबॉल में कादरचौक विजेता और जगत उपविजेता बना। समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कबड्डी खेलते खिलाड़ी। संवाद

कबड्डी खेलते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed