फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kachla PHC remained locked, patients returned from Arogya Mela

Budaun News: कछला पीएचसी पर लटके रहे ताले, आरोग्य मेला से मरीज लौटे

Mon, 18 Mar 2024 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Kachla PHC remained locked, patients returned from Arogya Mela
कछला में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगा ताला। संवाद
बदायूं। जिले भर में रविवार को आरोग्य मेले आयोजित किए गए। सीएचसी और पीएचसी परिसर में आयोजित मेलों में मरीजों ने दवा ली। कुछ जगह पर डॉक्टर नदारद रहे तो कुछ मेलों में मरीज नहीं पहुंचे। कछला पीएचसी पर मेला ही नहीं लगा। पीएचसी पर ताले लटके देख मरीज मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन

मरीजों को उनके गांव में बेहतर इलाज मिल सके इसके लिए हर रविवार को सीएचसी,पीएचसी पर आरोग्य मेला का आयोजन किया जाता है। सुबह दस बजे से मेले लगाए गए। कछला में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ताले लगे होने से मरीज लौटते रहे। फैजगंज बेहटा क्षेत्र की पीएचस बेहटा में लगे स्वास्थ्य मेले में 75 मरीजों ने पंजीकरण करा दवा ली।अधिकांश मरीज सर्दी जुकाम के आए चिकित्साधिकारी डॉ. पारुल सिंह समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

बिसौली। सीएचसी पर आयोजित स्वास्थ्य मेला में 128 मरीजों ने पंजीकरण कराया। दवा लेने वालों में 50 महिला, 59 पुरूष,19 बच्चा शामिल रहे। अधिकांश मरीज बुख़ार ,खाँसी, खुजली के सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसावां । सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लगे आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले में 308 मरीजों ने पंजीकरण कराया। सबसे ज्यादा जुखाम बुखार खाँसी के अलावा पेट दर्द , खुजली आदि के मरीज आए।

वजीरगंज। सीएचसी पर आयोजित जन आरोग्य मेले में 26 मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया गया। अधिकतर मरीज बुखार, तथा खांसी के रहे। चार मरीज टीवी के थे। मेले में चिकित्सा अधीक्षक डॉ.राजकुमार के साथ अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।


वर्जन
स्वास्थ्य केंद्र पर अगर ताले लगे थे तो मरीज़ों को शिकायत करनी चाहिए। इस तरह की शिकायत नहीं मिली है। इस मामले की जांच कराई जाएगी। अगर आरोग्य मेले में कोई स्टाफ नहीं रहा है तो कार्रवाई होगी। डॉ.अब्दुल सलाम,सीएमओ

कछला में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगा ताला। संवाद

कछला में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगा ताला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed