{"_id":"6712e3042fd0a59cc908ed64","slug":"kabaddi-final-match-will-be-held-between-pilibhit-and-badaun-today-badaun-news-c-123-1-sbly1029-127983-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पीलीभीत व बदायूं के बीच आज होगा कबड्डी का फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पीलीभीत व बदायूं के बीच आज होगा कबड्डी का फाइनल मुकाबला
Sat, 19 Oct 2024 04:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 19 Oct 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन के मैदान पर आयोजित अंतरजनपदीय प्रतियोगिता दूसरे दिन भी जारी रही। इसमें बरेली जोन के सभी नौ जनपदों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी कलस्टर और खो-खो प्रतियोगिता का मुकाबला हुआ। शनिवार को पीलीभीत व बदायूं के बीच फाइनल मुकाबले के साथ प्रतियोगिता का समापन होगा।
कबड्डी प्रतियोगिता पुरुष का सेमीफाइनल मैच पीलीभीत और शाहजहांपुर के बीच खेला गया। इसमें पीलीभीत ने 36-03 से यह मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच बदायूं और बिजनौर के बीच हुआ। इसमें बदायूं ने 27-14 से मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
कबड्डी महिला के पहले सेमीफाइनल मैच में बरेली ने बिजनौर को 20-07 से हरा दिया। दूसरे सेमीफाइनल मैच अमरोहा ने रामपुर को 24-16 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
खो-खो प्रतियोगिता महिला का प्रथम सेमीफाइनल मैच बदायूं और पीलीभीत के बीच खेला गया। इसमें बदायूं ने 04-02 से मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया । खो-खो का दूसरे सेमीफाइनल मैच में अमरोहा ने बरेली को 02-01 से हराकर मुकाबला जीता। खो-खो के फाइनल मैच में अमरोहा ने बदायूं को 11-07 हरा दिया।
खो-खो प्रतियोगिता पुरुष का पहला सेमीफाइनल मैच पीलीभीत और शाहजहांपुर के बीच खेला गया। इसमें पीलीभीत ने 11-05 से यह मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया था। खो-खो के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बदायूं ने रामपुर को 12-5 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। शनिवार को फाइनल पीलीभीत व बदायूं के बीच खेला जाएगा।
जिमनास्टिक प्रतियोगिता पुरुष का फाइनल मैच बिजनौर और बदायूं के बीच खेला गया। इसमें बदायूं ने 31-11 से बिजनौर को हराकर मुकाबला जीता। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया, बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपेश कुमार, पीटीआई रामदास यादव आदि मौजूद रहे।