{"_id":"f7d6268f69c9d1dc1a5eda88e0236d94","slug":"just-three-youth-thrashed-a-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने तीन युवकों को रौंदा, एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस ने तीन युवकों को रौंदा, एक की मौत
Jrifnagr
Updated Mon, 20 Apr 2015 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगुन समारोह लौट रहे बाइक सवार चार युवक रास्ते में लघुशंका करने के लिए रुके जिनमें तीन युवकों को खुर्जा डिपो की बस ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। दो में एक घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव ऊमरा निवासी रामखिलाड़ी (18) पुत्र लक्ष्मण सिंह यादव अपने साथी कप्तान सिंह (18) पुत्र हरी सिंह, सेवक (19) पुत्र सुखवीर सिंह और रामदास (19) पुत्र राजवीर सिंह के साथ गांव करयामई गांव में आयोजित एक लगुन कार्यक्रम में शामिल होने रविवार को गए थे। रात करीब 12 बजे के बाद चारों लोग दो बाइकों से घर आ रहे थे। सोवनपुर गांव के पास रामदास को लघुशंका लगी तो रोड किनारे बाइक खड़ी कर तीन लोग बातें करने लगे। रामदास लघुशंका करने चला गया। इसी बीच बदायूं से दिल्ली जा रही खुर्जा डिपो की बस ने इन तीनों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। रामखिलाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। कप्तान सिंह और सेवक घायल हो गए। रामदास ने परिवारवालों को सूचना दी। घटना के बाद चालक मय बस के भाग गया। इसकी सूचना जरीफनगर पुलिस ने वायरलेस पर गुन्नौर (संभल) पुलिस को दी। पुलिस ने नाकाबंदी करके रोडवेज बस को मय चालक अजय पाल के पकड़ लिया।
विज्ञापन
थाना इंचार्ज गंगा सिंह यादव ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। लक्ष्मण सिंह ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर, बताया जा रहा है कि कप्तान सिंह के सिर में चोट होने के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसे बदायूं चिकित्सालय से बरेली रेफर किया गया है।
विज्ञापन
छिन गया सहारा
जरीफनगर। लक्ष्मण का बड़ा बेटा रामखिलाड़ी खेतीबाड़ी में पिता का हाथ बंटाता था। उसकी मौत से लक्ष्मण सिंह सदमे में हैं। उनका सहारा छिन गया।