{"_id":"f08c594b0da1c2a8c2fe243d5242aa57","slug":"just-do-not-stop-at-stop-roadways-driver-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टॉप पर बस नहीं रोकते रोडवेज चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टॉप पर बस नहीं रोकते रोडवेज चालक
belsi
Updated Sat, 13 Jun 2015 07:16 PM IST
विज्ञापन
बदायूं-दिल्ली वाया बिल्सी, इस्लामनगर, बहजोई मार्ग पर चलने वाली बदायूं डिपो की रोडवेज बस चालकों की मनमानी से क्षेत्र के यात्री काफी दुखी है। आए दिन बसों के चालक यात्रियों को हाथ देने के बाद भी बसों का स्टापों पर नहीं रोकते है, जिससे उन्हें तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों का कहना है कि बदायूं डिपो के कुछ चालक-परिचालक अपनी मनमानी ढंग से बसों का संचालन कर रहे हैं। यात्रियों के हाथ देने पर वह स्टापों पर बसों का नहीं रोक रहे हैं। कभी-कभी निर्धारित समय से पहले ही बसों को ले जाते है, जिससे यात्री उनका इंतजार करते रहते है। जिससे उनके समय की बर्बादी होती है।
विज्ञापन
