{"_id":"129c1bad0a215acf0789e606c2b59752","slug":"july-start-schools-will-be-able-to-model-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई तक शुरू हो सकेंगे मॉडल स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई तक शुरू हो सकेंगे मॉडल स्कूल
badaun
Updated Sun, 05 Apr 2015 07:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉन्वेंट की तर्ज पर शिक्षा मुहैया कराने के उद्देश्य से जिले में खोले जा रहे राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) की ओर से मॉडल स्कूलों का काम अधूरा पड़ा है। अभी तक नियुक्ति प्रक्रिया भी पूरी नहीं हो सकी है। लिहाजा मॉडल स्कूल में जुलाई में जाकर ही प्रवेश होना संभव माना जा रहा है। इतना ही नहीं इंटर तक बनाए गए मॉडल स्कूलों में पहले कक्षा छह से नौ तक ही कक्षाएं संचालित कराई जाएंगी।
विज्ञापन
प्रदेश भर में गरीब व जरूरतमंदों को उच्च तालीम हासिल कराने को लेकर मॉडल स्कूल खोले गए हैं। जिले में भी सालारपुर ब्लॉक के असिस बर्खिन, कादरचौक तथा बिसौली क्षेत्र में यह स्कूल खोले जा रहे हैं। साढ़े तीन साल से चल रहे निर्माण कार्य को हालांकि दिसंबर तक पूरे कराने के आदेश थे, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो सका है। विभागीय जानकार बताते हैं कि एक अप्रैल से सत्र प्रारंभ करने के लिए आदेश हुए थे, किंतु अधूरी बिल्डिंग के चलते संभव नहीं हो सका। वहीं इससे पीछे एक कारण शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भी रही।
विज्ञापन
बताते हैं कि प्रत्येक स्कूल में सात एलटी ग्रेड शिक्षक रखे जाएंगे। जिसके नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। जो जून तक पूरी होने की आशा है। इसके बाद दाखिले की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पहले इसमें कक्षा छह से नौ तक की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। सूत्र बताते हैं कि अभी तक कोई भी काम ढंग से पूरा नहीं हो सका है, लिहाजा देरी होना संभव है।
विज्ञापन
लेक्चरर की नियुक्ति होगी तो शुरू हो पाएगी इंटर की पढ़ाई!
बदायूं। सूत्र बताते हैं कि मॉडल स्कूल में पढ़ाने के लिए रखे जाने को पहले एलटी ग्रेड टीजीटी की नियुक्तियां की जा रही हैं। जो हाईस्कूल तक शिक्षा प्रदान कर सकेंगे। लिहाजा इंटर की कक्षाएं संचालित करने के लिए प्रवक्ताओं की नियुक्तियां की जाएंगी। इसके बाद ही कक्षाएं लग सकेंगी।
मॉडल स्कूल का काम पूरा है। फिनिशिंग चल रही है। शासन के दिशा निर्देश पर कार्य किया जा रहा है। शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। बच्चों के दाखिले भी लिए जाएंगे। पहले कक्षा छह से नौ तक की व्यवस्था के निर्देश हैं। बाकी जो भी गाइड लाइन आएगी अमल किया जाएगा।- वीना यादव, डीआईओएस।