फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Joint Director returned after seeing the arrangements for prevention of communicable diseases

चैत्र नवरात्र : मां के दर्शन कर मांगी मनौती मांगी

Wed, 10 Apr 2024 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Joint Director returned after seeing the arrangements for prevention of communicable diseases
बिसौली में निकाली गई कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। संवाद
बदायूं। नवरात्र के पहले दिन मंगलवार को देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा, घंटे गूंजते रहे। पूजा करने के साथ ही सुखी जीवन के लिए मां से मन्नत मांगी। वहीं नवसंवत्सर भी जिले में धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

शहर के सबसे प्राचीन सिद्धपीठ नगला मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। काफी संख्या में लोग व्रत भी रहे। घरों में पूजन-अर्चन का सिलसिला सुबह से ही प्रारंभ हो गया। आदि शक्ति मां दुर्गा देवी मंदिर, मठिया वाली मां का मंदिर समेत सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

दहगवां। नगर के ग्राम देवी, मनोकामेश्वर शिव मंदिर, गुप्ती बाबा, राम मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर समेत प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर मन्नतें मांगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कलश स्थापना कर की पूजा-अर्चना
बिल्सी। नगर के हनुमानगढ़ी देवी मंदिर में भक्तों की काफी भीड़ रही। सभी ने मां शैलपुत्री के साथ ही अन्य देवियों की पूजा-अर्चना की। नव दुर्गा देवी मंदिर, शिव शक्ति भवन, कुटीर मंदिर, देववाणी मंदिर, चांमुडा देवी मंदिर पर भक्त पहुंचे। संवाद



कलश यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

बिसौली। रानेट पुल के पास बहादुर बाबा यज्ञ स्थल से क्षेत्र में गाजेबाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इसका जगह-जगह स्वागत हुआ। राजपाल ने बताया कि यज्ञ समिति की तरफ से मंदिर परिसर में नवरात्र में प्रत्येक दिन व रात्रि को भजन कीर्तन कार्यक्रम आयोजित होता है। दीपक पाठक, सुमित शर्मा, दीपा, अनिता शर्मा मौजूद रहे। संवाद


यज्ञ से पहले पीत वस्त्रधारी महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

नूरपुर पिनौनी। विकास खंड इस्लामनगर क्षेत्र के गांव गढ़ी खानपुर में मंगलवार को यज्ञ के शुभारंभ से पहले पीत वस्त्रधारी महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। यात्रा की शुरूआत कामाख्या शक्ति पीठ, नव दुर्गा दरबार सिद्ध धाम से हुई। यात्रा में बाल काली अखाड़ा के कलाकारों ने करतब दिखाए। उसके बाद पांच कुंडीय यज्ञ का शुभारंभ वेद मंत्रों से किया गया। नीरज चौहान, संजीव सक्सेना, सोनू ठाकुर, अनुराग पाठक, रामफल शाक्य आदि मौजूद रहे। संवाद

बिसौली में निकाली गई कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। संवाद

बिसौली में निकाली गई कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed