{"_id":"d83739e4c248113ff8b1c59ad6a7ea08","slug":"jewellery-artisan-s-family-sat-on-lay-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलरी कारीगर के परिवार वाले धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वैलरी कारीगर के परिवार वाले धरने पर बैठे
badaun
Updated Tue, 02 Jun 2015 08:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्वैलरी कारीगर के परिवार वालों ने धरना शुरू कर दिया है। सर्राफा व्यापार मंडल भी उनका समर्थन कर रहा है। 72 घंटे में हत्याकांड का खुलासा न होने से परिवार वाले नाखुश हैं।
विज्ञापन
पटियाली सराय निवासी ज्वैलरी कारीगर धर्मेंद्र वर्मा की शनिवार रात उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। रविवार को अंतिम संस्कार से पहले उनके परिवार वालों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाईवे जाम कर दिया था। अधिकारियों ने 72 घंटे में वर्क आउट का आश्वासन दिया था। घटना केविरोध में सोमवार को सर्राफा व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। 72 घंटे बाद भी हत्याकांड का खुलासा न होने के बाद धर्मेंद्र वर्मा के परिवार वालों ने धरना शुरू कर दिया है। सर्राफा व्यापार मंडल के साथ मंगलवार को इन लोगों ने हलवाई चौक पर लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा के नीचे धरना दिया। हत्याकांड का जल्द खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन