फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jewelery worth lakhs of rupees including cash stolen in retired teacher's house in Ujhani

सेवानिवृत्त अध्यापक के घर से लाखों की चोरी

Thu, 21 Oct 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth lakhs of rupees including cash stolen in retired teacher's house in Ujhani
उझानी में शिक्षक के घर में चोरी के बाद कमरे में बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। एमजीपी कॉलेज के सेवानिवृत्त अध्यापक यूके मिश्रा के घर से बुधवार शाम चोर लाखों के जेवरात और नकदी उड़ा ले गए। वारदात तब हुई जब परिवार के सदस्य घर पर ताला डालकर बाजार गए थे। पुलिस ने गृहस्वामी के बेटे समेत आसपास के लोगों से जानकारी की।
विज्ञापन

बहादुरगंज मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त अध्यापक यूके मिश्रा रिश्तेदारी में बाहर हैं। घर में बेटा स्वप्निल और पुत्रवधू थे। स्वप्निल की भल्ला मेमिया मार्केट में मोबाइल की दुकान है। किसी काम से पुत्रवधू घर पर ताला डालकर बाजार चली गईं। शाम साढ़े छह बजे वह घर लौटीं तो कमरों और अलमारियों में सामान बिखरा बड़ा था। फोन कर उन्होंने पति को भी बुला लिया। देर शाम गृहस्वामी भी रिश्तेदारी से घर लौट आए। बकौल स्वप्निल- चोर उसके घर में सीड़ियां खोलकर अंदर घुसे और जाते समय कुंडी बाहर से बंद कर गए।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त अध्यापक के बेटे के अनुसार- चोर अलमारियों में रखे जेवरात और 60 हजार रुपये नकद ले गए हैं। सूचना के बाद पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है लेकिन गृहस्वामी की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed