फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jewelery and cash stolen by breaking locks of two locked houses

Budaun News: दो बंद घरों के ताले तोड़कर नगदी समेत आभूषण चोरी

Tue, 07 May 2024 05:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash stolen by breaking locks of two locked houses
वह घर जहां चोरों ने घटना को अंजाम दिया। संवाद
बिल्सी। मोहल्ला संख्या आठ में चोरों ने रविवार की रात दो बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी कर ली। चोर घर का ताला तोड़कर नगदी सहित हजारों रुपये के आभूषण चुरा ले गए। दोनों पीड़ितों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला संख्या आठ निवासी परवेश सैफी पुत्र साविर अली ने बताया कि वह नोएडा में काम करते हैं। ईद के बाद परिवार के अन्य लोग भी नोएडा चले गए। घर पर कोई नहीं था। आज सुबह मोहल्ले के लोगों ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि आपके घर का ताला टूटा पड़ा है। साथ ही सामान भी इधर-उधर बिखरा पड़ा है। इसके बाद वह दोपहर बाद यहां पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने देखा कि कमरे में अंदर रखी अलमारी के ताले टूटे पड़े हैं। उसमें करीब दस हजार रुपये और कीमती सोने-चांदी के आभूषण रखे थे। जिन पर चोर अपना हाथ साफ कर चुके थे। मोहल्ले की रेशमा पत्नी आबिद के घर भी ताले तोड़कर चोर आठ हजार रुपये और कीमती सोने-चांदी के आभूषणों चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनका परिवार रविवार की शाम एक शादी समारोह में शामिल होने उझानी गया था। सुबह में लौटने पर चोरी का पता चला। दोनों घरों में 18 हजार रुपये समेत करीब पांच लाख से अधिक की संपत्ति चोरी गई है। दोनों पीड़ितों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दे दी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

वह घर जहां चोरों ने घटना को अंजाम दिया। संवाद

वह घर जहां चोरों ने घटना को अंजाम दिया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed