फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   JE satisfied with the investigation No Nominee

जेई की जांच से संतुष्ट नहीं नामित सदस्य

Thu, 14 May 2015 07:16 PM IST
Vjirganj
Vjirganj Updated Thu, 14 May 2015 07:16 PM IST
विज्ञापन

72 लाख रुपये की लागत से लगभग 300 मीटर सड़क पर हो रहे इंटरलॉकिंग कार्य में ठेकेदार द्वारा तमाम अनियमितताएं बरतने की शिकायत पर बुधवार को जांच को आए जेई अनिल शर्मा ने जांच की औपचारिकता पूरी की। ठेकेदार को कुछ हिदायत भी दीं लेकिन नगर पंचायत के नामित सदस्यों में गुलाम मुस्तफा और मकसूद खां जांच से असंतुष्ट हैं।

विज्ञापन

ज्ञात हो कि नगर पंचायत द्वारा आंवला मार्ग से होली चौक तक इंटरलॉकिंग कार्य कराया जा रहा है। निर्माण में ठेकेदार द्वारा मानकों को अनदेखा कर घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया था। नामित सदस्यों में गुलाम मुस्तफा, मकसूद खां आदि ने जिलाधिकारी से शिकायत कर निर्माण की जांच कराए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन

निर्माण में ठेकेदार द्वारा हेराफेरी की शिकायत पर बुधवार को जेई अनिल शर्मा जांच के लिए पहुंचेे। उन्होंने मौके पर जाकर निर्माण कार्य को सरसरी नजर से देखने के वाद ठेकेदार को कुछ हिदायतें दीं और जांच की औपचारिकता पूरी की। शिकायत कर्ताओं ने कहा है कि जांच के नाम पर खानापूर्ति कर दी गई है। सदस्यों ने जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि ठेकेदार ने नाली निर्माण में खुलेआम पीला ईंट लगाई है। सड़क पर इंटरलॉकिग से पहले 15 सेंटीमीटर के स्थान पर मात्र चार सेंटीमीटर पत्थर डाला है। बावजूद इसके जेई को निर्माण में कोई खामी दिखाई नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शिकायत पर आज मौके पर जाकर जांच की निर्माण कार्य लगभग सही पाया गया। कुछ तकनीकी कमियां पाई गईं। जिनको दूर करने के ठेकेदार को निर्देश दे दिए गए हैं।
-अनिल शर्मा, जेई नगर पंचायत वजीरगंज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed