{"_id":"678417e99060a1eb3d0df0b8","slug":"jcbs-claw-used-to-remove-encroachment-on-jogipura-road-badaun-news-c-123-1-bdn1007-132640-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जोगीपुरा रोड के अतिक्रमण पर चला जेसीबी का पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जोगीपुरा रोड के अतिक्रमण पर चला जेसीबी का पंजा
विज्ञापन
जोगीपुरा रोड पर दुकान का टिनशेड हटाती जेसीबी।संवाद
- फोटो : udhampur
बदायूं। नगर पालिका प्रशासन की तरफ से रविवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। पालिका कर्मियों ने कोतवाली पुलिस की टीम के साथ जोगीपुरा रोड पर दुकानों के आगे रखा अस्थायी अतिक्रमण जेसीबी से हटवाया। इस दौरान पालिका की टीम की कुछ दुकानदारों से नोकझोंक भी हुई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। करीब एक घंटे तक अभियान चला। इससे दुकानदारों में अफरातफरी का माहौल रहा।
शहर में दुकानों के आगे फुटपाथ पर दुकानदारों ने स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण कर रखा है। दुकानों के आगे टिनशेड के साथ ही नाले पर पटिया डालकर सामान रखे जाने से चौड़े मार्ग भी संकरे दिखाई देने लगे हैं। वहीं, दुकानों के आगे ही फुटपाथ पर रेहड़ी खोंमचे खड़े रहते है। इससे राहगीरों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
रविवार की सुबह पालिका प्रशासन की टीम पुलिस के जोगीपुरा रोड पर जेसीबी के साथ पहुंची। इससे दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। जेई कृष्ण चंद्र के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान दुकानों के आगे का अस्थायी अतिक्रमण तोड़ दिया गया। दुकानों के टिनशेड भी खुलवाए गए।
विज्ञापन
इस दौरान जोगीपुरा रोड पर दुकानदारों ने अभियान का विरोध जताया। दुकानदारों की पालिका की टीम से तीखी बहस हो गई। इससे कुछ देर के लिए अभियान बीच में ही रोकना पड़ गया। पुलिस की मौजूदगी में बाद में फिर अभियान चलाया गया। करीब एक घंटे तक अभियान चला। जेई कृष्ण चंद्र ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा। गांधी ग्राउंड से होकर गुजरने वाले चारों रोड पर अतिक्रमण की वजह से जाम की स्थिति रहती है। यहां के अतिक्रमण पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

जोगीपुरा रोड पर दुकान का टिनशेड हटाती जेसीबी।संवाद- फोटो : udhampur