{"_id":"6a1c9f013619b3960205fe28","slug":"jcb-seized-for-mining-soil-without-permission-badaun-news-c-123-1-bdn1010-165184-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बिना अनुमति मिट्टी खनन कर रही जेसीबी सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बिना अनुमति मिट्टी खनन कर रही जेसीबी सीज
विज्ञापन
म्याऊं। थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बिना अनुमति खेत में मिट्टी की खुदाई कर रही एक जेसीबी मशीन को पुलिस ने सीज कर दिया।
जवाहर नगला स्थित सत्यदेव विद्यापीठ इंटर कॉलेज के निकट एक खेत में बिना वैध अनुमति के मिट्टी का खनन किया जा रहा था। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।
पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से खनन संबंधी अनुमति पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज मांगे, लेकिन कोई भी वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया जा सका। जांच में खनन कार्य अवैध पाए जाने पर पुलिस ने मौके पर संचालित जेसीबी मशीन को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सीज कर दिया। पुलिस ने पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए खनन विभाग को भेज दी है। संवाद