फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   janmashtmi

आधी रात में जन्मे कन्हाई तो गूंजी बधाई

Wed, 01 Sep 2021 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
janmashtmi
मीराजी चौकी हनुमान मंदिर में सजाई गई श्री राधा-कृष्ण की प्रतिमा।संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। सोमवार को शहर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न मंदिरों और घरों में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की आकर्षक झांकियां सजाईं गईं। रात बारह बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर उनकी आरती करने के साथ बधाई गीत गाए गए। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना भी की। साथ ही आतिशबाजी छोड़ी गई। वहीं घरों में भी विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन

सुबह से ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह रहा। हालांकि कोविड-19 के नियमों के चलते सीमित संख्या में ही लोगों को मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी गई। पुलिस लाइन स्थित मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं की सुंदर झांकी सजाई गई। यहां का मनोहारी दृश्य देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन

वहीं अन्य मंदिरों में भी श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रात में 12 बजते ही मंदिरों में घंटा, घड़ियाल, शंख बजने लगे। कई स्थानों पर लोगों ने आतिशबाजी करके जश्न मनाया। वहीं, महिलाओं ने बधाई गीत गाते हुए भगवान लड्डू गोपाल की आराधना की और जीवन में मंगल कामना के साथ कान्हा की स्तुति की। वहीं घरों में भी महिलाएं सुबह से पूजा अर्चना की तैयारियों में जुटी रहीं। भगवान जन्म होने के बाद श्रद्धालुओं ने व्रत तोड़ा। साथ ही घरों में भी भगवान लड्डू गोपाल का पूजन किया गया और भगवान को भोग लगाने के लिए विशेष पकवान बनाए
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बिल्सी में भी धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी
बिल्सी। नगर व क्षेत्र में सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने मंदिरों में जाकर भगवान श्री राधा-कृष्ण जी की पूजा की। भक्तों ने उपवास रखा। इसके अलावा नगर के शिव शक्ति भवन मंदिर, मां दुर्गा मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, कुटीर मंदिर, देववाणी, हनुमान गढ़ी व मनकामेश्वर महाराज मंदिर में लोगों ने विशेष सजावट की। महिलाओं ने भजन गाए। इसके अलावा नगर के कई मंदिरों पर नन्हे-मुन्हे श्रीकृष्ण-राधा के स्वरूप में पहुंचे। संवाद

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बिरुआबाड़ी मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया।संवाद

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बिरुआबाड़ी मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया।संवाद- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed