{"_id":"66ccc241c9c865cc17071ec1","slug":"janmashtami-was-celebrated-with-great-pomp-in-the-police-line-badaun-news-c-123-1-sbly1018-124779-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी
विज्ञापन
बदायूं। लीलाधर श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव सोमवार को पुलिस लाइन मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मंदिर में दिनभर तैयारियां की गईं। पूजा-अर्चना के साथ पुलिस परिवारों ने प्रार्थना की। शुभ मुहूर्त पर श्रद्धालुओं ने अपना व्रत खोला। मंदिर में नंदलाल और उनके हिंडोले को सजाया गया।
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां सोमवार सुबह से ही शुरू हो गई। सुबह स्नान-ध्यान कर श्रद्धालुओं ने व्रत रखा और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए। वहीं मंदिरों में भी कार्यक्रम हुए और श्रीकृष्ण के भजनों का गुणगान किया गया। मंदिरों को रंगीन झालरों से सजाया गया। पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। यहां एसएसपी डॉ बृजेश सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां वृंदावन से आए कलाकारों ने मनोहरी प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीत लिया।
जगमग मंदिरों ने बिखेरी अलौकिक छटा, थिरके कलाकार
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रमुख मंदिर रोशन से जगमग हो उठे। मंदिरों में कन्हैया की एक झलक पाने के लिए भक्तों की भीड़ जुटी दिखी तो रोशनी ने आसपास इलाके में अलौकिक छटा बिखेर दी। कलाकारों ने भक्तों का मनमोह लिया। देर रात प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
यह मंदिर रहे जगमग
घंटाघर चौराहे पर पंचमुखी हनुमान मंदिर, पुरानी अनाज मंडी के शिव मंदिर, स्टेशन रोड पर हनुमान गढ़ी मंदिर, बाबूराम धर्मशाला मंदिर, घंटा वाले बाबा के मंदिर, बिजली उपकेंद्र के मंदिर, कोतवाली वाले मंदिर साहूकारा मोहल्ले में दाऊ जी मंदिर, बड़े महादेव के मंदिर और भूतेश्वर मंदिर को मनमोहक अंदाज में सजाया गया।