फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Janmashtami processions were taken out in the district with attractive tableaux

Budaun News: आकर्षक झांकियों के साथ जिले में निकाली गईं जन्माष्टमी शोभायात्राएं

Sun, 17 Aug 2025 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Janmashtami processions were taken out in the district with attractive tableaux
जन्माष्टमी शोभा यात्रा में शामिल झांकियां और बड़ी संख्या में दर्शक। संवाद
बदायूं। बगरैन में पांच दिवसीय जन्माष्टमी मेला की शुरूआत भव्य शोभा यात्रा के साथ हुई। इधर, शहर के नजदीक मुस्लिम बाहुल्य शेखूपुर में भी श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। यहां भारी पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा। कादरचौक में पालकी यात्रा और शोभा यात्राएं निकलीं, जिसमें बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन


बगरैन। कस्बा में 85वें कृष्ण जन्माष्टमी मेले का आयोजन जन्माष्टमी शोभायात्रा के साथ प्रारंभ हो गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष रितेश सिंह ने विधिवत शोभायात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा रामलीला मैदान करेंगी-रोड, मेन-चौराहा होते हुए मेला परिसर में संपन्न हुई। इसमें मुरादाबाद का प्रसिद्ध डीजे के साथ काली अखाड़ा, शंकर-पार्वती, नाव में सवार राधा-कृष्ण, शनि देव, शंकर का विराट रूप, वाहुबली हनुमान, गणेश, राम परिवार, खाटूश्याम, नाग-नागिन, भारत माता समेत 21 झांकियां तथा 10 पालकी झाकियां आर्कषण का केंद्र रहीं। इस मौके पर सुनील सर्राफ, ओमपाल दद्दा, राजीव पाराशरी, महेश गुप्ता, रतनेश सुमन, मुकेश कश्यप मौजूद रहे। इसी के साथ आंवला-बिसौली रोड मंडी परिसर में पांच दिवसीय जन्माष्टमी मेला का शुभारंभ हो गया।
विज्ञापन






धूमधाम से निकली श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा

ग्राम पंचायत शेखूपुर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर रविवार को भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसमें आकर्षक झांकियों ने सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा शेखूपुर के बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर साहू मंदिर, बालाजी मंदिर, साहू मोहल्ला, प्रजापति मोहल्ला, अंसारी मोहल्ला, जोशी मोहल्ला, जाटव मोहल्ला होते हुए शेखूपुर के मुख्य बाजार से कुरैशी मोहल्ला होते हुए शेखूपुर चीनी मिल पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में शामिल देवी देवताओं की आकर्षक झांकियां ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। कई झांकियां बाहर के कलाकारों ने बनाई थीं। क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए पीएसी व पुलिस के 75 जवान, दो थानेदारों की की निगरानी में शोभा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर मेला कमेटी अध्यक्ष सत्यवीर साहू, ग्राम प्रधान कुंवरसेन राजपूत, महेंद्र रावत, अनिल कुमार गुप्ता, योगेंद्र पाल गोले उर्फ़ बबलू, सुरेश पाठक, विनोद नागर आदि उपस्थित रहे। संवाद







जगह-जगह निकलीं कन्हैया की पालकी
कादरचौक। क्षेत्र के गांव रमजानपुर, कुढ़ा शाहपुर, ककोड़ा, कादरचौक में बाल कृष्ण की पालकी यात्रा निकाली गईं। बाल कृष्ण के रूप को पालकी सजाया गया। इन गांवों में श्रीकृष्ण लीलाओं का मंचन हुआ। रमजानपुर में विभिन्न बैंड-बाजों के साथ विभिन्न प्रकार की झांकियां निकाली गईं। इस अवसर पर सत्तार, महावीर राठौर, बंटी शर्मा, उमाशंकर गोला, प्रवेश शाक्य, सोनू शाक्य, संतोष यादव, अशोक वर्मा, शेरपाल आदि शामिल रहे। संवाद

जन्माष्टमी शोभा यात्रा में शामिल झांकियां और बड़ी संख्या में दर्शक। संवाद

जन्माष्टमी शोभा यात्रा में शामिल झांकियां और बड़ी संख्या में दर्शक। संवाद

जन्माष्टमी शोभा यात्रा में शामिल झांकियां और बड़ी संख्या में दर्शक। संवाद

जन्माष्टमी शोभा यात्रा में शामिल झांकियां और बड़ी संख्या में दर्शक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed