फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jam before the rack point... Passenger vehicles stuck between tractors and trolleys

Budaun News: रैक प्वाइंट से पहले जाम... ट्रैक्टर- ट्रॉलियों के बीच फंसे यात्री वाहन

Fri, 20 Jun 2025 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Jam before the rack point... Passenger vehicles stuck between tractors and trolleys
उझानी- कादरचौक रोड पर अढौली फाटक पार जाम में फंसे वाहन। संवाद
उझानी। मालगाड़ी में मक्का लादे जाने से पहले रैक प्वाइंट की ओर जा रहे ट्रक और ट्रैक्टर- ट्रॉलियों ने कादरचौक रोड पर जमा लगा दिया। इससे यात्रियों का निकलना मुश्किल हो गया। इससे डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

रेलवे के रैक प्वाइंट पर मक्का लदी ट्रैक्टर- ट्रॉलियों और ट्रकों का बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे से पहुंचना शुरू हो गया। इससे करीब दो- तीन घंटे पहले से ही अढ़ौली फाटक से कादरचौक रोड पर पांच दर्जन से अधिक ट्रक और ट्रैक्टर- ट्रॉलियों की कतार नजर आई। चंद्रपाल और उमेश यादव ने बताया कि सुबह में करीब 10 बजे कृषि उत्पादन मंडी समिति की ओर से मिनी बाइपास होकर और ट्रैक्टर- ट्रॉलियों का आना शुरू हुआ तो आगे निकलने की जल्दबाजी में जाम लग गया। जाम में यात्री वाहन भी फंस गए। इनमें शामिल कार, पिकअप और ई- रिक्शा सवार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राहगीरों में पतौरा निवासी बाइक सवार शिवनाथ ने बताया कि रैक प्वाइंट पर मक्का लदी ट्रैक्टर- ट्रॉली जल्दी लेकर पहुंचने की वजह से जाम लगा है। मंडी जाने के लिए घर से ट्रैक्टर- ट्रॉली लेकर निकले शिवनाथ जाम में करीब डेढ़ घंटे तक फंसे रहे।
विज्ञापन

----

एक ओर नाला तो दूसरी तरफ ट्रकों की कतार
कादरचौक- उझानी रोड पर मिनी बाइपास मोड़ से अढ़ौली फाटक तक यात्री वाहनों को सबसे ज्यादा दिक्कत नाले की बाउंड्री सड़क से नीचे होने की वजह से हुई है। धर्मकांटे की साइड में जब ट्रकों और ट्रैक्टर- ट्रॉलियों की कतार लगती है तब यात्री वाहनों में कार और ई- रिक्शा चालकों को नाले में गिरने का डर बना रहा। बाइक सवार तो अढ़ौली गांव के रास्ते से होकर निकले लेकिन किसानों के अनाज लदे वाहन नहीं निकल पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------


यातायात पुलिस ने बिल्सी रोड से ठेले हटवाए
- उझानी के बिल्सी रोड बाजार में अतिक्रमण की वजह से बृहस्पतिवार दोपहर में ई- रिक्शा और कारों को निकालने में दिक्कत हुई। राहगीर की सूचना के बाद यातायात प्रभारी नासिर हुसैन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कुरैशियान पुलिया के पास दोनों ओर से ठेलों को हटवा दिया। इसके बाद ही बाजार में आवागमन सुचारू हो पाया। यातायात प्रभारी ने बताया कि दुकानदारों को फुटपाथ पर रखे सामान को समेट लेने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed