फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jalalabad's Sheru defeated Hathras's Ajit to win the wrestling match.

Budaun News: हाथरस के अजीत को पछाड़कर जलालाबाद के शेरू ने जीती कुश्ती

Thu, 04 Dec 2025 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Jalalabad's Sheru defeated Hathras's Ajit to win the wrestling match.
पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल की शुरूआत करते शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता। संवाद
दहगवां। नगर में चल रहे माधव किसान मेला के तीसरे और अंतिम दिन के दंगल में आए दूर दराज के पहलवानों ने जोर-आजमाइश की। कई कुश्तियां रोमांचक रहीं। 35 कुश्तियां हुईं, जिनमें 17 बराबरी पर छूटीं। 21 हजार की इनामी और सबसे महंगी कुश्ती हाथरस के अजीत पहलवान को हराकर जलालाबाद के शेरू ने जीती।
विज्ञापन

दंगल के आखिरी दिन की कुश्तियों की शुरूआत सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर कराई। विजयी पहलवानों को इनाम देकर उनकी हौसला आफजाई की।
विज्ञापन

रोमांचक कुश्तियों में जिजोड़ा के पहलवान प्रवीण ने महिला पहलवान आरती छतारी को और डकारा के पहलवान सत्यवीर ने सोनीपत के जगतो पहलवान को दांवपेच के साथ पटखनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन तुमरिया ने गगुर्रा के किशनपाल पहलवान और अकबरपुर के पहलवान रोहित ने चंदौसी के समीर को चारोखाने चित कर दिया। इसके अलावा जलालाबाद के शाकिर पहलवान ने शेखूपुर के सलमान और आगरा के पहलवान ओमवीर ने मथुरा के बॉवी पहलवान को पटक दिया। इगलास के पहलवान नरेश ने बरेली के भूरा को और अलीगढ़ के रिंकू ने एटा के अनुज को पटखनी देकर जीत हासिल की। इस मौके पर मेला मालिक मयंक गुप्ता, युवा नेता विश्वजीत गुप्ता, नरेश चंद्र गुप्ता, माधव गुप्ता,पिंटू मोदी आदि मौजूद रहे।

पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल की शुरूआत करते शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता। संवाद

पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल की शुरूआत करते शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed