फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Storm Knocks Out Power; Network Collapses from City to Countryside

Shahjahanpur News: आंधी ने उड़ाई बिजली, शहर से लेकर देहात तक नेटवर्क ध्वस्त

Sun, 05 Apr 2026 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Storm Knocks Out Power; Network Collapses from City to Countryside
शाहजहांपुर में बिजली लाइन की मरम्मत करता कर्मचारी। स्रोत: विभाग
शाहजहांपुर। शुक्रवार देर रात आई आंधी से जिले का बिजली नेटवर्क ध्वस्त हो गया। पैना से आने वाली 33 केवीए लाइन बंद होने से उपकेंद्र की बिजली ठप होने से शहर में अंधेरा छा गया। करीब दो घंटे तक बिजली नहीं आने से लोग परेशान रहे। आपूर्ति आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शुक्रवार रात 12: 05 बजे बहादुरगंज उपकेंद्र की लाइन बंद होने से करीब नौ हजार घरों की बिजली ठप हो गई। इसके 30 मिनट के बाद सिटी पार्क उपकेंद्र तो बाद में निगोही रोड उपकेंद्र की बिजली भी ठप हो गई। बिजली जाने के बाद लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उपकेंद्र के बंद होने से आधे शहर की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


इसके चलते लोग गर्मी में बेहाल हो उठे। लोगों ने कॉल करना शुरू कर दिया। करीब दो घंटे के बाद बिजली की आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इसके अलावा भी कई स्थानों पर केबल टूटने से बिजली की समस्या पैदा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
नौ घंटे तक बिजली और पानी के लिए तरसे जलालाबाद के लोग
जलालाबाद। तेज आंधी से शुक्रवार की रात कई मोहल्लों की हाईटेंशन विद्युत लाइनों में फाॅल्ट आ जाने से शनिवार सुबह तक लगातार नौ घंटे नगर के हजारों लोगों को बिजली और पानी की किल्लत से जूझना पड़ा।

शुक्रवार रात आंधी आने पर नगर के दो-तीन वार्ड को छोड़कर शेष 22 वार्डों की बत्ती गुल हो गई। बाद में 33 केवीए की मुख्य लाइन में खराबी आने से सभी वार्डों में बिजली संकट पैदा हो गया। बत्ती गुल होने से पंखे-कूलर शोपीस बन गए और लोगों को रात में चैन की नींद भी नहीं आई। बाहर तेज हवा के साथ धूल उड़ने के कारण लोग खुले में बिस्तर नहीं लगा सके और अंदर कमरों में मच्छरों की भरमार ने सोने नहीं दिया। शनिवार को सुबह आठ बजे तक लाइन की खराबियां ठीक नहीं हो पाने से नगरपालिका परिषद की पेयजल आपूर्ति बाधित होने से तमाम लोगों की सुबह की दिनचर्या भी प्रभावित हो गई।

हालांकि, शनिवार को सुबह नौ बजे बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर लौट आई, लेकिन तब तक नगर पालिका द्वारा दी जाने वाली पानी की आपूर्ति बंद हो चुकी थी। इससे पहले, बृहस्पतिवार को केबल जल जाने से मोहल्ला खेड़ा और ब्रह्मनान के लोगों को लाइन फाॅल्ट के कारण लगातार 12 घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा था।
विद्युत निगम के एसडीओ सौरभ कुमार ने बताया कि शुक्रवार को देर रात तेज आंधी के कारण कई जगह फाॅल्ट होते रहने से विद्युत आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हुई, लेकिन बाद में सभी लाइनें सुधार ली गईं। संवाद

---
डेढ़ सौ गांवों की आपूर्ति ठप

सेहरामऊ दक्षिणी। शुक्रवार रात करीब 11 बजे आंधी के कारण बादशाहनगर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब डेढ़ सौ गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद से शनिवार रात तक बिजली नहीं आई। इस दौरान उपभोक्ताओं ने कॉल करना शुरू किया तो उप खंड अधिकारी राजेश कुमार का सीयूजी नंबर स्विच ऑफ रहा। विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई अरविंद कुमार ने बताया कि लाइन को ठीक करने का काम किया जा रहा है। जल्द आपूर्ति बहाल हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed