फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jains celebrated Parshvanath Swami's Moksha Kalyanak

Budaun News: जैनियों ने मनाया पार्श्वनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक

Fri, 01 Aug 2025 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Jains celebrated Parshvanath Swami's Moksha Kalyanak
बिल्सी के जैन मंदिर में पूजा-अर्चना करते जैन समाज के लोग। संवाद
बिल्सी। मोहल्ला आठ स्थित प्राचीन पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक दिवस धूमधाम से मनाया गया। यहां सबसे पहले भगवान जिनेंद्र का जलाभिषेक एवं शांतिधारा की गई। इसके बाद यहां जैन समाज के लोगों ने भगवान पार्श्वनाथ स्वामी का चालीसा, निर्वाण पाठ व पूजा अर्चना की। भगवान की प्रतिमा के समक्ष निर्माण लड्डू समर्पित किया। श्री दिगंबर जैन महासमिति के मंडलाध्यक्ष पीके जैन ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार जिसका मोक्ष हो जाता है, उसका मनुष्य के रूप में जन्म लेना सार्थक हो जाता है। जब तक संसार है, तब तक चिंता रहती है। जहां मोक्ष का पूर्णरूपेण क्षय हो जाता है, वहीं मोक्ष हो जाता है। हमें अपनी आत्मा को परमात्मा बनाने के लिए मोहरूपी शत्रु का नाश करना पड़ता है। इसीलिए सभी का सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर अरविंद जैन, विनोद जैन, अंशुल जैन, ज्योति जैन, नीलम जैन, मानसी जैन, शालिनी जैन आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed