फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jail inmate's condition worsens, dies in hospital

Budaun News: जेल के कैदी की हालत बिगड़ी, अस्पताल में मौत

Wed, 29 May 2024 04:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 29 May 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Jail inmate's condition worsens, dies in hospital
बदायूं। जेल के कैदी की मंगलवार देर शाम जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। कैदी नन्हे (46)पुत्र कल्यान उसहैत थाना क्षेत्र के गांव बारीखेड़ा का रहने वाला था। उसके खिलाफ छेड़खानी, पाॅक्सो एक्ट के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई थी। 30 जनवरी 2024 को उसे चार साल की सजा सुनाई गई थी, जिससे उसे जेल भेज दिया गया था। उसे नशा करने की लत थी। जेल में नशीले पदार्थ नहीं मिले तो उसकी हालत बिगड़ गई। इससे उसे जिला अस्पताल में भर्ती रखा गया। 30 मार्च को उसे आगरा रेफर कर दिया गया। नौ मई तक वह आगरा में भर्ती रहा। उसके बाद जेल अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। मंगलवार शाम उसकी अचानक हालत बिगड़ गई, जिससे उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी देर शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। उसका शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। बुधवार सुबह उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed