फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jafrabad youth dies in a road accident in Delhi

Budaun News: जरीफनगर के युवक की दिल्ली में हुए सड़क हादसे में मौत

Fri, 13 Feb 2026 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Jafrabad youth dies in a road accident in Delhi
डीलेश
जरीफनगर। गांव कुंवरपुर चांदन निवासी युवक को दिल्ली में बुधवार रात करीब आठ बजे सड़क पार करते समय एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उसकी पहचान कराने के बाद परिजनों को सूचना दी। शव को मोर्चरी में रखवा दिया। बृहस्पतिवार को दिल्ली पहुंचे परिजन शव देख बेसुध हो गए।
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने बताया कि डीलेश (30) पुत्र भूरे बघेल अपने ही गांव में कारपेंटरी का काम करता था। तीन दिन पहले ही दिल्ली में काम की तलाश में गया था। दिल्ली के जहांगीरपुरी में बुधवार रात आठ बजे सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने उसको टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उसकी शादी कछला निवासी कल्लू की पुत्री शारदा से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed