फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   It will be difficult for the people of Shivpuram to move out in the rain

Budaun News: बरसात में शिवपुरम के लोगों को निकलना होगा मुश्किल

Sun, 22 Jun 2025 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
It will be difficult for the people of Shivpuram to move out in the rain
बाबूराम मौर्य।
बदायूं। डीएम रोड से शिवपुरम होते हुए लावेला चौक को जाने वाली सड़क 25 साल से खराब है। हर बारिश में इस सड़क से राहगीरों का निकलना मुश्किल होता है। इस बार भी यही स्थिति होने वाली है। बारिश में जलभराव होने पर लोगों को निकलना दूभर हो जाएगा।
विज्ञापन


एक किलोमीटर की यह सड़क जिला अस्पताल के बराबर से बरेली मथुरा हाईवे को जोड़ती है। इस सड़क से मुहल्ला शिवपुरम के करीब 10 हजार लोगों का आना-जाना रहता है। करीब 25 साल से यह सड़क बनी थी, उसके बाद से मरम्मत नहीं कराई गई।
विज्ञापन

--

कई इलाकों में बाधित है आवागमन
शहर की कई सड़कें खोदकर छोड़ दी गईं हैं। यहां नालों का निर्माण कराया जा रहा है। शहर के लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है। गांधी ग्राउंड से लावेला तब नाला बनाने को खोदाई व नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। कई दिनों से यहां लोग परेशान हैं। इसके अलावा छह सड़का के पास पूरा बाजार बंद हो गया है। यहां के दुकानदार परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

कोट,
- नाले व सड़कें बनाई जा रही है। जब तक काम चलेगा थोड़ी बहुत तो परेशानी होगी। ठेकेदार को मानक के अनुसार काम कराने की हिदायत दी गई है। अगर कहीं से कोई शिकायत मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। टूटी सड़क को भी बनवाया जाएगा। शहर में हर सड़क को बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। - सुरेश पाल सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट व प्रभारी ईओ, नगर पालिका
--------

गड्ढों से निकलने को मजबूर
शिवपुरम मुहल्ले के लोग सालों से गड्ढे वाली सड़क से गुजर रहे हैं। किसी चेयरमैन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। बारिश के मौसम में फिर एक बार दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। सड़क पर किसी प्रकार का काम नहीं हुआ है। - बाबूराम मौर्य, शिवपुरम





कई बार पलट चुका है ठेला

-जूस का ठेला लगाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। करीब 10 साल से ठेला लेकर आंबेडकर पार्क रोड तक आते हैं। कई बार ठेला पलट गया। इस सड़क का निर्माण तो दूर मरम्मत नहीं हुई है। पूरा मुहल्ला परेशान है। - बबलू, शिवपुरम

बाबूराम मौर्य।

बाबूराम मौर्य।

बाबूराम मौर्य।

बाबूराम मौर्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed