फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   It rained in the afternoon, people were troubled by the humidity

Budaun News: दोपहर को हुई बारिश, उमस से परेशान रहे लोग

Thu, 03 Jul 2025 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
It rained in the afternoon, people were troubled by the humidity
बदायूं। दोपहर में हुई बारिश से थोड़ी राहत भले मिली लेकिन तेज धूप और उमस से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों तक हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन


सुबह से ही आसमान साफ था। चटक धूप और गर्मी से लोग दिन की शुरुआत से ही पसीने में भीगते नजर आए। दोपहर करीब दो बजे अचानक बादल छा गए और कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। लोगों को उम्मीद थी कि बारिश देर तक होगी। मौसम सुहाना हो जाएगा, लेकिन कुछ देर बाद बारिश थम गई। थोड़ी देर बाद फिर से तेज धूप निकल आयी। बारिश के बाद निकली धूप से उमस होने लगी। इससे दिनभर लोग परेशान रहे। कई जगह बिजली की आंख-मिचौली से पंखे और कूलर भी बेअसर साबित हुए। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक ऐसे ही मौसम की स्थिति बनी रह सकती है। हालांकि इससे तापमान में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed