फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   It is very important to stay healthy to face the problems.

समस्याओं से मुकाबले के लिए सेहतमंद रहना बहुत जरूरी

Fri, 23 Sep 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 01:06 AM IST
सार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के चिकित्साधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि छात्राओं को पढ़ाई के साथ अपनी सेहत का भी ख्याल रखना पड़ेगा। बौद्धिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं अखबार और किताबें कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रोहिताश कुमार ने भी छात्राओं को जागरूक किया। It is very important to stay healthy to face the problems.- फोटो : BADAUN।

विज्ञापन
It is very important to stay healthy to face the problems.
बिल्सी के श्री महेश बाल इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागर? - फोटो : BADAUN

विस्तार

बिल्सी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के चिकित्साधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि छात्राओं को पढ़ाई के साथ अपनी सेहत का भी ख्याल रखना पड़ेगा। इसके लिए उन्हें अपने खानपान में संतुलित आहार की आवश्यकता होगी। स्वस्थ रहकर ही छात्राएं अपराजिता बन सकेंगी और हर समस्या का मजबूती से मुकाबला कर सकेंगी।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत बृहस्पतिवार को श्री महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्साधीक्षक डॉ. अरविंद ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए छात्राएं संतुलित आहार का प्रयोग करें। इससे शरीर को स्वस्थ रखा जा सकेगा। अक्सर देखा जाता है कि युवा फास्ट फूड ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं।
विज्ञापन

बौद्धिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं अखबार और किताबें
कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रोहिताश कुमार ने भी छात्राओं को जागरूक किया। कहा कि वर्तमान में युवा पीढ़ी का ध्यान किताबों और अखबार की तरफ नहीं है। ऐसे में उनके मानसिक विकास में भी गिरावट आ रही है। किताबें और अखबार बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उन्हें अपनी रोजाना की आदत में शुमार कर लें। इस दौरान आलोक कुमार सक्सेना, नरेश चंद्र, हिमांश गुप्ता, प्रखर माहेश्वरी, सुमित सक्सेना आदि मौजूद रहे। संचालन निर्दोष कुमार शर्मा ने किया।

It is very important to stay healthy to face the problems.

It is very important to stay healthy to face the problems.- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed