फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   It is very important for students to remain physically and mentally healthy

Budaun News: विद्यार्थियों का शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक

Wed, 08 Jan 2025 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
It is very important for students to remain physically and mentally healthy
उझानी के एमजीपी कॉलेज में हार्टफुलनेस ​शिविर में जुटे बच्चे। स्रोत- प्रधानाचार्य
उझानी। महात्मा गांधी पालिका (एमजीपी) इंटर कॉलेज में रामचंद्र मिशन संस्था की ओर से एक दिवसीय हार्टफुलनेस शिविर लगा। इसमें विद्यार्थियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के टिप्स दिए गए।
विज्ञापन

कॉलेज परिसर में बुधवार पूर्वाह्न शिविर में सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने सबसे पहले ध्यान की कक्षा में प्रतिभाग किया। संस्था के क्षेत्रीय समन्वयक अनुज सक्सेना ने विद्यार्थियों को सेहत के प्रति सजग रहने की सलाह दी। कहा- लक्ष्य प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य भी अच्छा होना चाहिए। ध्यान लगाने से मानसिक मजबूती मिलती है। नियमित ध्यान लगाने से एकाग्रता आती है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य संजीव कुमार तोमर ने ध्यान लगाने की विधि बताई। विद्यार्थियों ने समन्वयक सक्सेना से संवाद भी किया। करीब दो घंटे तक चले शिविर में शैक्षिक गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर लखन सिंह, नीरज कुमार, सुनीत मिश्रा, संजीव सक्सेना, सूरज मिश्रा, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed