फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   It is my duty to worry about the happiness and sorrows of the workers

Budaun News: कार्यकर्ताओं के सुख दुःख की चिंता करना मेरा कर्तव्य

Sun, 06 Apr 2025 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
It is my duty to worry about the happiness and sorrows of the workers
डायट ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अति​​थि ठा.रामवीर सिंह व केंदीय राज्यमंत्री
बदायूं। भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा सक्रिय सदस्य सम्मेलन रविवार को डायट ऑडिटोरियम में हुआ। मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन



सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि मैंने जिले की शहर विधानसभा को अपनी मां की भांति माना है। मां के प्रत्येक बच्चे यानी प्रत्येक कार्यकर्ता के सुख और दुःख की चिंता करना मेरा परम कर्तव्य है। मैंने सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए हरिबोल सेवा समिति की ओर से जन-जन को निःशुल्क हेलमेट वितरण करने का संकल्प लिया है। कोई भी बिना हेलमेट के घर से बाहर न निकले।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाने को कहा। कर, मिष्ठान वितरण करें और आने वाले समय में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती प्रत्येक बूथ पर धूमधाम से मनाएं। संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश मंत्री डीपी भारती, अशोक भारतीय, दीपमाला गोयल, उमेश राठौर, वीरेन्द्र राजपूत, एमपी सिंह राजपूत, युवा नेता विश्वजीत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed