फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Issues will be resolved by the Counseling Center

काउंसिलिंग सेंटर से हल किए जाएंगे मसले

Mon, 08 May 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Mon, 08 May 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
- जमात-ए-इस्लामी हिंद की ओर से चल रहा जागरूकता अभियान
विज्ञापन

जमात-ए-इस्लामी हिंद की ओर से चलाए जा रहे मुस्लिम पर्सनल लॉ जागरूकता अभियान के समापन के अवसर पर सोमवार को अलफारिया हॉस्पिटल में एक काउंसिलिंग सेंटर का उद्घाटन जमात-ए-इस्लामी हिंद के प्रदेश अध्यक्ष फरहत हुसैन और महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ.  संजीदा आलम ने संयुक्त रुप से किया। इस मौके पर सैयद फरहत हुसैन ने कहा कि इस काउंसलिंग सेंटर से  निकाह, विरासत, तलाक आदि जैसे गंभीर मसलों का हल शरीयत के मुताबिक किया जाएगा। समाज में शरीयत को लेकर जो अज्ञानता फैली हुई है, उसको दूर करने की कोशिश करेंगे और जिन घरेलू झगड़ों की वजह से तलाक पर नौबत आ जाती है, उन झगड़ों को इस काउंसिलिंग सेंटर के माध्यम से शरीयत के मुताबिक हल कराने का प्रयास करेंगे। 

जिला संयोजक डॉ. इत्तिहाद आलम ने कहा कि कुछ लोग इस्लाम की शिक्षाओं को न जानने की वजह से गलत फहमी का शिकार हो जाते हैं तो कुछ लोग जानबूझकर उन शिक्षाओं पर मतभेद करते हैं। इन्हीं मतभेद को सुलझाने की काउंसिलिंग सेंटर कोशिश करेगा। इस मौके पर सरफराज अब्बासी, रियाज अहमद, आबिद अब्बासी, इम्तियाज अहमद, सबीहा, नसरीन नसरत, राविया सकील, इब्ने हयात आदि मौजूद रहे। संचालन मोहम्मद मुस्लिम अंसारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed