फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Islamic new year greetings given with Majlis in Imambara

Budaun News: इमामबाड़े में मजलिस के साथ इस्लामिक नए साल की दी मुबारकबाद

Sat, 28 Jun 2025 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Islamic new year greetings given with Majlis in Imambara
बिसौली के इमामबाड़े में मजलिस को संबो​धित करते ​शिया धर्मगुरु। संवाद
बदायूं। जिलेभर में इस्लामिक नववर्ष पर मुसलमानों ने एक दूसरे को मुबारकबाद देकर, जुमां की नमाज में देश और कौम की उन्नति की दुआएं की। मोहर्रम की पहली तारीख के अवसर पर इमामबाड़ों और मस्जिदों में मजलिस का आयोजित कर इमाम हुसैन की शहादत को याद किया गया।
विज्ञापन

सैदपुर में मस्जिद अमीर ख़ान में शाम छह बजे मजलिस में इमाम अदीब रजा ने बादशाह उमर फारूक की ईमानदारी और गरीब जनता की सेवा को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा उनके नेक कार्यों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर साहिबे आलम, हाजी हफीज खान, मुन्तियाज खां, परवेज़ अली खान, अनवर अली ख़ान, बाबू खान, तनवीर खान आदि मौजूद रहे। मोहल्ला खेड़ा स्थित इमामबाड़ा में रात में मजलिस आयोजित की गई।
विज्ञापन

बिसौली नगर के शिया बाहुल क्षेत्रों के इमामबाड़ों में मजलिस और अलम के जुलूस निकाले गए। मोहर्रम 10 दिन तक चलेगा। 10 तारीख को ताजिये जुलूस निकालने के बाद करबला में दफना दिए जाएंगे। शिया समुदाय के लोगों ने आज से काले कपड़े पहनने शुरू कर दिए। सुबह दो अलम का जुलूस निकाला गया। मजलिस को मौलाना मुख्तार ने संबोधित किया। लोगों से इमाम हुसैन की शहादत को याद किया और सभी अंजुमन से अपने कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करने की सलाह दी। इस अवसर कमर अब्बास एडवोकेट, अफरोज अब्बास, सलमान रज़ा, तनवीर इकबाल, अली हुसैन, फइम रजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed