फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   IPS Kewal Khurana passed away he was posted as IG training in Dehradun

UP News: बदायूं के रहने वाले आईपीएस केवल खुराना का निधन, देहरादून में आईजी प्रशिक्षण पद पर थी तैनात

Mon, 24 Feb 2025 02:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 Feb 2025 02:30 PM IST
सार

आईपीएस केवल खुराना बदायूं निवासी साहित्यकार व टेंट कारोबारी अशोक खुराना के बड़े बेटे थे। वह उत्तराखंड के देहरादून में आईजी प्रशिक्षण पद पर तैनात थे। 

विज्ञापन
IPS Kewal Khurana passed away he was posted as IG training in Dehradun
आईपीएस केवल खुराना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए योगदान देने वाले आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में सोमवार को निधन हो गया। वह कोलन सेप्टिक बीमारी से जूझ रहे थे। केवल खुराना उत्तराखंड कैडर के 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। फिलहाल वह काफी समय से अस्वस्थ थे, उनकी वर्तमान तैनाती देहरादून में आईजी प्रशिक्षण के पद पर थी। 

विज्ञापन


केवल खुराना बदायूं निवासी साहित्यकार व टेंट कारोबारी अशोक खुराना के बड़े बेटे थे। वह अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता के लिए जाने जाते थे। उत्तराखंड पुलिस में विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने सराहनीय कार्य किया। उत्तराखंड में यातायात निदेशक रहते हुए वहां यातायात पुलिस व व्यवस्था को अपडेट करने का श्रेय उन्हीं को जाता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: खेत में बेहोश मिला पीएसी जवान... कार में मिली पत्नी की लाश, गाड़ी में मिला ये चौंकाने वाला सामान; तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


खुराना ने धार्मिक स्थलों व प्रमुख शहरों में लगने वाले जाम की समस्या को अपने प्रयोगों से काफी हद तक खत्म कर दिया। बदायूं से तमाम लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने उत्तराखंड गए हैं। देहरादून में मुख्यमंत्री व डीजीपी की मौजूदगी में दोपहर में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जबकि अंतिम संस्कार हरिद्वार में होगा। उनके पिता अशोक खुराना व भाई विवेक खुराना भी देहरादून में मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed