फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Investigation started in the matter of withdrawing honorarium of care takers by taking money

Budaun News: रुपये लेकर केयर टेकरों का मानदेय निकालने के मामले में जांच शुरू

Fri, 11 Oct 2024 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Investigation started in the matter of withdrawing honorarium of care takers by taking money
बदायूं। वजीरंगज ब्लाॅक पर तैनात राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के बीएमएम से लेकर अन्य अधिकारियों पर 20-20 हजार रुपये लेकर केयर टेकरों का मानदेय निकालने के मामले में सीडीओ ने जांच शुरू करा दी है। जांच करने पहुंचीं एडीओ को केयर टेकर की पुत्रवधू आशा देवी ने रुपये लेने की शिकायत लिखित में की है।
विज्ञापन


शिकायती पत्र में कहा गया है कि करीब दस महीने का 90 हजार रुपये मानदेय निकलना था। चक्कर लगाकर हार गए, लेकिन मानदेय नहीं निकाला जा रहा था। ब्लॉक पर तैनात ब्लॉक मिशन मैनेजर ने उनसे 20 हजार रुपये मांगे और कहा कि मानदेय मिल जाएगा। रुपये देने के बाद मानदेय मिल गया। अब फिर से नौ महीने का मानदेय अटका हुआ है। आरोप लगाया कि बिना रुपये दिए ब्लॉक में कोई काम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


सिसईया की केयर टेकर की पुत्रवधू आशा देवी ने रुपये देने की बात बताई। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में सीडीओ केशव कुमार ने जांच बीडीओ वजीरगंज को सौंप दी। उन्होंने ब्लॉक पर तैनात ब्लॉक मिशन की एडीओ निरूपमा यादव को मामले की जांच कर आख्या देने को कहा है। जांच करने पहुंची एडीओ को भी आशा ने लिखित में 20 हजार रुपये रिश्वत लेने की बात लिखकर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed