फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Investigation into Extortion in the Name of Fees at Pramod Inter College Intensifies

Budaun News: प्रमोद इंटर कॉलेज में फीस के नाम पर उगाही की जांच तेज

Tue, 12 May 2026 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Investigation into Extortion in the Name of Fees at Pramod Inter College Intensifies
बदायूं। सहसवान स्थित प्रमोद इंटर कॉलेज में फीस के नाम पर उगाही का मामला गर्मा रहा है। शिकायत के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी। सोमवार को जांच टीम स्कूल पहुंची और पूरे मामले की पड़ताल की। टीम ने स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों से बातचीत कर बयान दर्ज किए। साथ ही फीस से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की।
विज्ञापन

आरोप है कि स्कूल प्रशासन निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि वसूल रहा था। अलग-अलग मदों में अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा था। इससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा था। कई अभिभावकों ने इसकी शिकायत शिक्षा विभाग से की थी। शिकायत मिलने के बाद डीआईओएस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच बैठा दी।
विज्ञापन

सोमवार को जांच टीम ने स्कूल में फीस रजिस्टर, रसीद बुक और अन्य अभिलेखों को खंगाला। टीम ने यह भी जानने का प्रयास किया कि क्या छात्रों से नियमों के विपरीत अतिरिक्त धनराशि वसूली गई थी। छात्रों ने टीम के सामने अपनी बात रखी। सूत्रों के अनुसार, जांच टीम मंगलवार को अपनी रिपोर्ट डीआईओएस को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। यदि अनियमितता साबित होती है तो स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी स्कूल को मनमानी फीस वसूली की छूट नहीं दी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। टीम स्कूल में जांच करने गई थी। अब जांच आख्या आने के बाद में आगे की कार्रवाई की जाएगी। -लालजी यादव, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed