{"_id":"62e829d665d325068f01558c","slug":"intermittent-rain-gave-relief-paddy-transplantation-intensified-badaun-news-bly493213742","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुक-रुककर हो रही बारिश ने खत्म किया सूखा, धान रोपाई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुक-रुककर हो रही बारिश ने खत्म किया सूखा, धान रोपाई तेज
विज्ञापन
बदायूं। इस बार बारिश न होने की स्थिति में जिला सूखे की ओर तेजी से बढ़ रहा था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश ने सूखे की स्थिति पर विराम लगाया है। अब जिले में तेजी से धान की रोपाई का काम चल रहा है। विभाग के अनुसार शासन द्वारा मिले लक्ष्य के सापेक्ष 83 हजार हेक्टेयर की रोपाई हो चुकी है।
प्रदेश के अधिकांश जिले इस बार बारिश नहीं होने से सूखे की कगार पर पहुंच रहे हैं। इनमें बदायूं जिले का नाम भी शामिल था। सामान्य तौर पर जून में 81.30 एमएम बारिश होनी चाहिए थी जबकि जून में 0.25 एमएम ही बारिश हुई थी। ऐसे में धान की रोपाई का काम पिछड़ गया था। उम्मीद जागी थी कि जुलाई में मौसम दगा नहीं देगा पर जुलाई की शुरुआत भी किसानों के अनुरूप नहीं रही। ऐसे में किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें नजर आने लगी थीं। हालांकि बाद में रुक-रुककर हो रही बारिश से जिले की स्थिति में काफी सुधार आया है। कृषि विभाग के अनुसार अब जिला सूखे की ओर नहीं बढ़ रहा है। इस बार शासन द्वारा 84 हजार हेक्टेयर धान रोपाई का लक्ष्य मिला था। उसके सापेक्ष 83.18 हजार हेक्टेयर धान की रोपाई जिले में हो चुकी है। जल्द ही शासन से मिले लक्ष्य को भी पूरा कर लिया जाएगा।
जिला तेजी से सूखे की ओर बढ़ रहा था लेकिन पिछले कुछ दिन में जिले भर में रुक-रुककर हुई बारिश ने किसानों को राहत दी हैं। शासन से धान की फसल के लिए 84 हजार हेक्टेयर का लक्ष्य मिला था जो लगभग पूरा होने की कगार पर है। जिले में फिलहाल सूखे जैसी स्थिति नहीं है। - डीके सिंह, जिला कृषि अधिकारी