{"_id":"5835dabe4f1c1b242413c0e6","slug":"interference-in-the-muslim-personal-law-board-muslims-will-not-tolerate","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड में हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करेंगे मुसलमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड में हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करेंगे मुसलमान
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शेखूपुर में तहफ्फुजे शरीयत कन्वेशन का आयोजन
तहफ्फुजे शरीयत कन्वेशन का आयोजन शेखूपुर में किया गया। इसमें ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य, प्रदेश सरकार में श्रम संविदा सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना यासीन अली उस्मानी ने कहा कि सरकार ने तीन तलाक और चार शादियों के मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जो हलफनामा दाखिल किया था, वह किसी तरह से उचित नहीं है।
मौलाना ने कहा कि केंद्र सरकार मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड में हस्तक्षेप करना चाहती है, लेकिन देश का मुसलमान किसी भी हाल में हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करेगा। बोर्ड की ओर से जारी फार्म करीब एक करोड़ लोग भर चुके हैं। कहा कि इसके अलावा तमाम समस्याएं महिलाओं को हो रही हैं। केंद्र सरकार उन पर ध्यान दे, जिससे महिलाओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। इस मौके पर मौलाना सालिम, मुस्तकीम, मौलाना रब्बानी, अहमद परवेज, अजमत अली, हसीब कैफ, इस्लाम खां, तौसीफ खां, फहीम शेखूपुरी, शाकिर अली, हाजी अबरार, मोअत्तर हुसैन आदि मौजूद रहे। इससे पहले ग्राम गुरपूरी में चंदन हजरत सय्यद जामिल अली शाह के उर्स में पहुंचकर डॉ. उस्मानी ने मजार पर चादरपोशी की। साथ ही मेले में भी भ्रमण किया।