फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Instructions to hand over the completed projects this month

Budaun News: पूर्ण परियोजनाओं को इस माह हस्तांतरित करने के निर्देश

Thu, 14 Aug 2025 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Instructions to hand over the completed projects this month
बदायूं। विकास भवन सभागार में 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों की मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने समीक्षा की। सीडीओ केशव कुमार ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। उन्हें इसी माह संबंधित विभाग को हस्तांतरित किया जाए। उन्होंने बताया कि महिला पीएससी के निर्माण में अनावासीय भवन पूरे हो चुके हैं और आवासीय भवनों के शेष कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि सीएम डैशबोर्ड के 87 कार्यक्रमों की समीक्षा में जुलाई 2025 में जिले को 55 कार्यक्रमों में ए श्रेणी, एक में बी श्रेणी, छह में सी श्रेणी और दो में डी श्रेणी मिली है। सीडीओ ने अधिकारियों से रैंकिंग सुधारने और मुख्य प्रदर्शन घटकों पर विशेष ध्यान देने को कहा। वहीं, शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में सीडीओ ने बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि जर्जर विद्यालयों का लोक निर्माण विभाग से मूल्यांकन कराया जाए। ऐसे भवनों में कक्षाएं न चलाई जाएं। वहीं, जिले के सभी 2,158 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय ऑपरेशन कायाकल्प के 19 पैरामीटर पूरे कर चुके हैं। मध्यान्ह भोजन के लिए धनराशि मिलते ही रसोइयों का भुगतान प्राथमिकता पर किया जाएगा। किताबों का वितरण पूरा हो चुका है और यूनिफाॅर्म के लिए धनराशि उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed