फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Inspectors of nine police stations including Civil Lines and Kotwali have been shifted here and there

Budaun News: सिविल लाइंस, कोतवाली समेत नौ थानों के इंस्पेक्टर उधर-उधर

Fri, 21 Jun 2024 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Inspectors of nine police stations including Civil Lines and Kotwali have been shifted here and there
बदायूं। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने आचार संहिता हटाने के बाद जिले के थानों में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने बुधवार रात नौ थानों के इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई को सिविल लाइंस थाने से हटाकर साइबर थाना भेज दिया है। उनकी जगह एसएसपी के पीआरओ संजय कुमार सिंह को प्रभारी बनाया गया है। शहर कोतवाली से भी इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह को हटा दिया है। उन्हें बिल्सी थाने का चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन

कुंवरगांव इंस्पेक्टर रहे राजेंद्र बहादुर सिंह को शहर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। उनके स्थान पर एसएसआई रामेंद्र सिंह को ही कुंवरगांव थाने का चार्ज दे दिया गया है। इधर, डीसीआरबी में तैनात इंस्पेक्टर कांत कुमार शर्मा को बिनावर थाने का इंचार्ज बनाया गया है, जबकि बिनावर में तैनात रहे इंस्पेक्टर अरविंद कुमार को वजीरगंज थाने का चार्ज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चुनाव सेल में तैनात एसआई विवेक कुमार सिंह को उसहैत का एसओ बनाया गया है। यहां तैनात इंस्पेक्टर राजेश सिंह को क्राइम ब्रांच भेजा गया है। वहीं ककराला चौकी प्रभारी विक्रम सिंह को एसओ हजरतपुर बनाया गया है। यहां तैनात रहे इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह बिसौली कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। बिल्सी थाने में तैनात इंस्पेक्टर कमलेश कुमार मिश्रा को क्राइम ब्रांच भेजा गया है। बिसौली से इंस्पेक्टर सुनील अहलावत को हटाकर प्रभारी डीसीआरबी बनाया गया है। पिछले दिनों अवैध खनन के मामले में घिरे वजीरगंज इंस्पेक्टर राकेश कुमार को साइबर थाना भेजा गया है।

साइबर थाना में बढ़ी इंस्पेक्टर की संख्या
जिले के साइबर थाना में एक इंस्पेक्टर, एक एसआई और पांच-छह पुलिस कर्मी तैनात हैं। दो दिन पहले साइबर थाना प्रभारी ने अपना स्टाफ बढ़ाने की मांग की थी, जिससे यहां इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई और इंस्पेक्टर राकेश कुमार को भेजा गया है। अब यहां इंस्पेक्टर की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।













एसएसपी ने कई थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र बदले, दो को क्राइम ब्रांच भेजा
एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने आचार संहिता हटने के बाद बुधवार रात कई थानाध्यक्षों को इधर-उधर कर दिया। शहर के दोनों थानों के प्रभारी बदल दिए गए। सिविल लाइंस थाने से गौरव बिश्नोई को हटाकर साइबर थाना भेजा गया है। उनके स्थान पर पीआरओ संजय कुमार को प्रभारी इंस्पेक्टर बनाया गया है। उनके अलावा बिजेंद्र सिंह को कोतवाली से हटाकर बिल्सी थाना भेजा गया है। यहां कुंवरगांव से राजेंद्र बहादुर सिंह को चार्ज दिया गया है। उसहैत, बिसौली, वजीरगंज, कुंवरगांव, बिनावर, हजरतपुर थाने के भी प्रभारी बदले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed