फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Inspector suspended for sending kidnapping accused to jail with a knife

Budaun News: अपहरण के आरोपी को चाकू में जेल भेजने के मामले में दरोगा निलंबित

Sat, 17 Feb 2024 03:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Inspector suspended for sending kidnapping accused to jail with a knife
बदायूं। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने शुक्रवार देर शाम बिनावर थाने में तैनात एसआई हरगोविंद यादव को निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ दो मामलों में एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव जांच कर रहे थे। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बिनावर थाने के एसआई हरगोविंद यादव ने अपहरण के एक आरोपी का चाकू में चालान कर दिया था। एक अन्य मामले में मजदूरों से मारपीट करने वालों को रुपये लेकर छोड़ दिया था, जबकि एक पीड़ित मजदूर का कच्ची शराब में चालान कर दिया था। अपहरण की तहरीर थाना क्षेत्र के एक चौकीदार ने दी थी। उसका पड़ोसी युवक उसकी नाबालिग बेटी को ले गया था। एसआई ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चाकू में चालान कर दिया था।
विज्ञापन

इन मामलों की शिकायत मिलने पर एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने एसपी सिटी को जांच सौपी। एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने शुक्रवार शाम एसएसपी को जांच रिपोर्ट सौंप दी। उनकी जांच में दरोगा दोषी पाया गया। इस पर एसएसपी ने दरोगा हरगोविंद को निलंबित कर दिया। एसएसपी ने बताया कि बिनावर थाने के दो मामले थे। दोनों मामलों की जांच रिपोर्ट में दरोगा दोषी पाया गया। उसे उन्हें निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed