फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Inspector not reaching to record statement, sent third notice

Budaun News: बयान दर्ज कराने नहीं पहुंच रहे इंस्पेक्टर, तीसरा नोटिस भेजा

Sun, 25 Jun 2023 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Inspector not reaching to record statement, sent third notice
बदायूं। नायब तहसीलदार अमित कुमार से मारपीट के आरोप के मामले में सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई अब तक अपने बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे हैं। इस संबंध में उन्हें एडीएम प्रशासन की ओर से तीसरा नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन

शहर में एक एक्सीडेंट के बाद नायब तहसीलदार अमित कुमार ने सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई व थाना पुलिस पर मारपीट करने और अभद्रता करने का आरोप लगाया था। इसके विरोध में तहसील प्रशासन काम बंद कर धरने पर बैठ गया था। जिले की सभी तहसीलों में प्रदर्शन शुरू कर दिया गया था। लगातार दो दिन तक सभी तहसीलों के कार्यालयों पर ताले पड़े रहे। इस दौरान तहसीलों में कोई कार्य नहीं हुआ, जिससे जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

तीसरे दिन अधिकारियों के कहने पर राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया। इधर, मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम मनोज कुमार ने जांच एडीएम प्रशासन विजय कुमार सिंह को दी। अब तक इस मामले में नायब तहसीलदार अमित कुमार समेत दो लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं, लेकिन इस मामले में अब तक सिविल लाइंस इंस्पेक्टर अपने बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे हैं। एडीएम की ओर से उन्हें तीसरा नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच चल रही है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस गौरव विश्नोई बयान दर्ज कराने नहीं आए हैं। उन्हें तीसरा नोटिस भेजा गया है।
- विजय कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed