फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Inquiry initiated against City Magistrate's steno; report to be submitted within three days.

Budaun News: सिटी मजिस्ट्रेट के स्टेनो के विरुद्ध जांच शुरू, तीन दिन में देनी है रिपोर्ट

Sun, 04 Oct 2026 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 04 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Inquiry initiated against City Magistrate's steno; report to be submitted within three days.
बदायूं। रामलीला महोत्सव के मेले में लगने वाले झूले की अनुमति देने के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में सिटी मजिस्ट्रेट के स्टेनो के विरुद्ध जांच शुरू कर दी गई है। डीएम के निर्देश पर गठित एडीएम प्रशासन मानवेंद्र सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट सुमित सिंह की कमेटी को तीन दिन में यानी बुधवार तक जांच कर रिपोर्ट डीएम को देनी है। इस प्रकरण में रामलीला कमेटी के सदस्य और स्टेनो के बयान दर्ज होंगे।
विज्ञापन

रामलीला महोत्सव चार अक्तूबर से प्रस्तावित है। इसके लिए रामलीला कमेटी की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में नौ सितंबर को आयोजन, दुकानें और झूले लगाने की अनुमति मांगी गई थी। कमेटी के पदाधिकारियों का आरोप है कि अनुमति के बदले कार्यालय के स्टेनो ने 50 हजार रुपये की मांग की। कमेटी ने रकम देने से साफ इन्कार कर दिया। आरोप है कि रुपये देने से मना करने के बाद स्टेनो की ओर से झूला लगाने की अनुमति देने से इन्कार कर दिया। कमेटी के पदाधिकारियों से कहा कि वह पहले लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से एनओसी लेकर आएं, इसके बाद ही झूले की अनुमति पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

कमेटी के पदाधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता से शिकायत की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने फोन पर डीएम से शिकायत की। मामले की जानकारी मिलने पर डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए एडीएम प्रशासन मानवेंद्र सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट सुमित सिंह को जांच सौंपी। दोनों अधिकारियों की कमेटी आरोपों के साथ अनुमति प्रक्रिया और पीडब्ल्यूडी की एनओसी से जुड़े पूरे प्रकरण की पड़ताल करेगी। जांच रिपोर्ट के बाद ही रुपये मांगने के आरोपों की वास्तविकता और जिम्मेदारी तय हो सकेगी। इधर, डीएम अवनीश राय ने बताया कि रामलीला महोत्सव के मेले के झूले की अनुमति के नाम पर धनराशि की मांग की गई है। ऐसे आरोप सिटी मजिस्ट्रेट के स्टेनो पर लगे है। इसकी दो सदस्यीय टीम जांच करेंगी। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्जन-
-दो अक्तूबर को स्टेनो के द्वारा रुपये मांगने की बात कही गई। इसकी शिकायत की, तो उसके कुछ समय बाद में मेला की अनुमति का पत्र दे दिया गया है। हालांकि झूले की अनुमति अभी नहीं दी है। झूले लग रहे हैं, उनके लगने के बाद में ऑडिट कराया जाएगा।
-अरविंद कांत, अध्यक्ष, श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed