फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Innocent child falls from lap after being hit by tempo, dies

Budaun News: टेंपो की टक्कर लगने से गोद से छिटक कर गिरी मासूम, मौत

Fri, 16 Feb 2024 03:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Innocent child falls from lap after being hit by tempo, dies
उझानी सड़क हादसे में घायल मां के पास खड़ा बेटा हुमायुं। संवाद
अचौरा के पास बृहस्पतिवार दोपहर हादसा, मां की हालत गंभीर
विज्ञापन

एक अन्य हादसे में दंपती समेत तीन लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी। बमनौसी रोड पर टेंपो की टक्कर लगने से बाइक सवार दंपती और उनकी नौ माह की मासूम बेटी गिरकर जख्मी हो गए। बाद में राजकीय मेडिकल ले जाते समय बेटी ने दम तोड़ दिया। मां की हालत भी नाजुक बनी हुई है। एक अन्य हादसे में दंपती और उनका बेटा घायल हो गए।
पहला हादसा बमनौसी रोड पर गांव अचौरा मोड़ के पास हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव झब्बूनगला निवासी अखिलेश रिश्तेदारी में जाने के लिए बाइक से पत्नी विनीता (25) और नौ महीने की बेटी हंशिका के साथ घर से निकले। अखिलेश के भाई अवनेश ने बताया कि सामने से आए टेंपो ने बाइक को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

नौ माह की हंशिका अपनी मां विनीता की गोद से छिटक कर सड़क पर गिर गई, जबकि विनीता टेंपो के पहिये की चपेट में आ गई। बाद में हंशिका की राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। विनीता काे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उनकी हालत भी गंभीर है। इंस्पेक्टर निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने हादसे की जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बरेली-मथुरा हाईवे पर रोडवेज बस ने अलीगढ़ जिले में दादों थाना क्षेत्र के गांव जिरौली निवासी बाइक सवार जफरुद्दीन (38), उनकी पत्नी शाहीन बेगम (35) और बेटे हुमायूं (11) को चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर पड़े। शाहीन के सिर में भी चोट आई है। एंबुलेंस के जरिये तीनों को सीएचसी भेजा गया। जफरुद्ददीन ने बताया वह पत्नी और बेटे के साथ कादरचौक के गांव रमजानपुर स्थित अपनी रिश्तेदारी में आए थे। जहां से वह लौट रहे थे।

------
पिकअप की चपेट में आकर साइकिल सवार छात्र की मौत

बदायूं। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव नाई डुमैरा निवासी कक्षा चार के छात्र बिंकेश (14) पुत्र पप्पू की पिकअप की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
पिता पप्पू ने बताया कि बिंकेश शाम को खेत से साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान कासमपुर मोड़ पर पिकअप की चपेट में आ गया। वाहन के पहिये के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बिंकेश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना की सूचना ग्रामीणों ने थाना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed