फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Information given to parents of handicapped children in the camp

Budaun News: दिव्यांग बच्चाें के अभिभावकों को शिविर में दी जानकारी

Thu, 31 Jul 2025 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Information given to parents of handicapped children in the camp
दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को जागरूक करते जिला समन्वयक समेकित शिक्षा जितेंद्र सिंह।स्रोत:स्वय
बदायूं। समग्र शिक्षा अभियान में समेकित शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को जागरूक करने के लिए अभिभावक परामर्श शिविर का आयोजन शेखूपुर स्थित रिसोर्स सेंटर में किया गया। इसमें अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से साफ-सफाई के साथ स्कूल भेजने की बात कही।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी उझानी प्रशांत सिंह राठौर के निर्देशन में परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जिला समन्वयक समेकित शिक्षा जितेंद्र सिंह व जिला समन्वयक बालिका शिक्षा ज्योत्सना ने किया। शिविर में दिव्यांगों को प्रमाण पत्र व यूडीआईडी कार्ड बनवाने की प्रक्रिया और इसके लाभों की जानकारी दी। स्पेशल एजुकेटर रज्जन सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में प्रधानमंत्री दिव्याश केंद्र की स्थापना की गई है। जहां पंजीकरण कराने के बाद दिव्यांग बच्चों को निशुल्क उपकरण वितरित किए जा रहे हैं। स्पेशल एजुकेटर विपिन मिश्रा ने समेकित शिक्षा के अंतर्गत दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं पर प्रकाश डाला। संदीप राय ने होम बेस्ड शिक्षा, दैनिक गतिविधियों, स्पर्श ज्ञान, चित्र पहचान आदि विषयों पर जानकारी देते हुए अभिभावकों का रजिस्ट्रेशन कार्य भी किया। कार्यक्रम का संचालन विशेष शिक्षक राजेश कुमार मौर्य ने किया। इस अवसर पर शिक्षक उपमा साहू, रचना, संजीव भटनागर, मोहम्मद अखलाक, मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed