{"_id":"6807ef93a919a02f450bad53","slug":"indoor-badminton-court-will-be-built-in-mgp-inter-college-badaun-news-c-123-1-sbly1035-138027-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एमजीपी इंटर कालेज में बनेगा बैडमिंडन का इंडोर कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एमजीपी इंटर कालेज में बनेगा बैडमिंडन का इंडोर कोर्ट
विज्ञापन
उझानी में एमजीपी कॉलेज के मैदान पर निर्माणाधीन दर्शक दीर्घा व ड्रेसिंग रूम। संवाद
प्रताप यादव
उझानी। महात्मा गांधी पालिका (एमजीपी) इंटर कॉलेज बैंडमिंटन का इंडोर कोर्ट बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के राज्य मंत्री बीएल वर्मा की पहल पर इंडोर कोर्ट बनाने के लिए 48 लाख रुपये की स्वीकृति हुई है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू होगा। इससे बनने से बैडमिंटन खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
एमजीपी कालेज में खेलकूद का मैदान है लेकिन संसाधन कम हैं। यहां पर क्रिकेट और फुटबॉल के टूर्नामेंट होते हैं। इसके अलावा अन्य खेलों के लिए संसाधन नहीं है। खासकर इंडोर गेम के लिए खिलाड़ियों के लिए बच्चों को दूसरे शहर जाना पड़ता है। खेल सुविधाएं बढ़ाने के लिए फुटबॉल संघ के जिलाध्यक्ष अरुण अग्रवाल और क्रिकेट टूर्नामेंट कमेटी के आयोजक रहे योगेश प्रताप सिंह ने मांग की। पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल और पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने भी राज्य मंत्री बीएल वर्मा से वार्ता की। उसके बाद इंडोर कोर्ट का प्रस्ताव शासन को भेजा गया। महीने भर पहले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अधीन काम करने वाली संस्था नेशनल शेड्यूल कास्ट फाइनेंस एंड डेवलपमेंट काॅर्पोरेशन (एनएसएफडीसी) के परियोजना प्रबंधक बदायूं आए थे। उन्होंने बैडमिंटन कोर्ट निर्माण के लिए सर्वे किया। सर्वे के बाद उन्होंने काॅर्पोरेशन के कॉरपोरेट सोशल रेस्पांसबिलिटी (सीआरएस) फंड से 48 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं। इसका टेंडर भी हो चुका है। सरकारी निर्माण एजेंसी को इसका काम करवाना है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा। इंडोर बैडमिंटन कोर्ट बन जाने के बाद खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिल सकेगा। इससे गांव की प्रतिभाएं भी निखर सकेंगी।
-- -- -- -- -- -- -- --
दर्शक दीर्घा में बैठकर उठाएंगे खेलकूद का लुत्फ
उझानी के एमजीपी कॉलेज के मैदान में खेल प्रेमियों के लिए दीर्घा और खिलाड़ियों को कपड़े बदलने के लिए ड्रेसिंग रूम का निर्माण शुरू कराया गया था। इसका निर्माण राज्यमंत्री बीएल वर्मा की सांसद निधि से हो रहा है। निर्माण कार्य करीब 90 फीसदी पूरा हो चुका है। दर्शक दीर्घा के नीचे ही ड्रेसिंग रूम है। फुटबॉल संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि अगले महीने तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। खिलाड़ियों और दर्शकों को पेयजल की दिक्कत नहीं होगी। पालिका प्रशासन टॉयलेट का निर्माण पहले ही करा चुका है।