फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Indefinite strike ended, power supply resumed

Budaun News: अनिश्चितकालीन धरना समाप्त, शुरू हुई बिजली आपूर्ति

Mon, 28 Jul 2025 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Indefinite strike ended, power supply resumed
बदायूं। लंबे समय से बिजली कटौती से परेशान किसानों को आखिरकार राहत मिल गई है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेतृत्व में विद्युत उपकेंद्र बिनावर पर अनिश्चितकालीन धरना रविवार को समाप्त हो गया। मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना व मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने कहा कि यह किसानों की एकता और संघर्ष की जीत है। अब किसान अपनी ताकत को पहचानें और अपने हक के लिए खुद आगे आएं। सदर तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि बारिश न होने और बिजली संकट के कारण किसानों की फसलें बर्बादी की कगार पर थी। केवल दो से तीन घंटे की सप्लाई मिल रही थी। उन्होंने बताया कि अधीक्षण अभियंता ने यूनियन पदाधिकारियों को लिखित आश्वासन दिया कि अब क्षेत्र में एक माह तक 24 घंटे विद्युत आपूर्ति दी जाएगी। ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू सैफी ने कहा कि अब अगला आंदोलन विद्युत उपकेंद्र बिनावर के विस्तार के लिए किया जाएगा। जिससे ग्रामीणों को स्थायी समाधान मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed