फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Increase in the number of people scoring more than 90 percent marks

Budaun News: 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वालों की बढ़ी संख्या

Thu, 14 May 2026 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 14 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Increase in the number of people scoring more than 90 percent marks
बदायूं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जिले में खुशी का माहौल बन गया। इस बार खास बात यह रही कि 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या पिछले वर्षों की तुलना में तीन से चार प्रतिशत बढ़ी है।
विज्ञापन

शहर के ब्लूमिंगडेल स्कूल और डीपीएस के छात्रों ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में ब्लूमिंगडेल स्कूल के विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। डीपीएस, मदर एथीना स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर, बीआरबी के बच्चों ने भी नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

अच्छे अंक पाने वाले छात्रों ने अपनी सफलता के पीछे नियमित पढ़ाई को सबसे बड़ा कारण बताया। न्यासा व यशी वैश्य कहना है कि उन्होंने पूरे साल पढ़ाई को बोझ नहीं बनने दिया, बल्कि रोजाना तय समय के अनुसार पढ़ाई की। कई छात्रों ने बताया कि वे रोज पांच से छह घंटे पढ़ाई करते थे और कठिन विषयों को ज्यादा समय देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया और मोबाइल का सीमित उपयोग भी उनकी सफलता का एक बड़ा कारण रहा। मेधावी छात्रों ने बताया कि परीक्षा के दौरान टाइम मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने हर विषय के लिए अलग रणनीति बनाई। पुराने प्रश्नपत्र हल किए, नोट्स तैयार किए और नियमित रूप से रिवीजन किया। इससे परीक्षा के समय आत्मविश्वास बढ़ा और बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed