फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Inauguration of the library named after Hazrat Sheikh

Budaun News: हजरत शेख के नाम पर बनी लाइब्रेरी का उद्घाटन

Wed, 09 Jul 2025 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of the library named after Hazrat Sheikh
मोहल्ला सोथा में लाइब्रेरी का उद्घाटन करते जिला काजी व पूर्व विधायक आबिद रजा।स्रोत:स्वयं
बदायूं। मोहल्ला सोथा स्थित भंडार कुआं क्षेत्र में बनी हजरत शेख साहब के नाम पर लाइब्रेरी का उद्घाटन सोमवार को जिला काजी हजरत अतीफ मियां कादरी व पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा ने किया। इस लाइब्रेरी की आधारशिला 25 जुलाई 2015 को मरहूम जिला काजी हजरत सालिम मियां व आबिद रजा ने रखी थी। निर्माण कार्य पूर्व राज्यमंत्री के कार्यकाल में शुरू किया था, लेकिन संचालन नहीं हो सका। चेयरमैन फात्मा रजा ने फिर से कार्य शुरू कराया और अब इसे जनता को समर्पित किया गया। मुख्य अतिथि हजरत अतीफ मियां कादरी ने कहा कि इल्म इंसान को सम्मान दिलाता है। आबिद रजा ने कहा कि हजरत शेख को किताबों से बेहद लगाव था, इसलिए यह लाइब्रेरी उनके नाम पर समर्पित की गई है। उन्होंने शहरवासियों से लाइब्रेरी की हिफाजत की अपील की। इस मौके पर कई शायरों ने किताबें भेंट की। कार्यक्रम का संचालन सुहेल सिद्दीकी व फरहत अली ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed