फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In the name of depositing security, the operator was cheated of Rs 10 thousand

Budaun News: सिक्योरिटी जमा करने के नाम पर परिचालक से 10 हजार की ठगी

Wed, 30 Jul 2025 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
In the name of depositing security, the operator was cheated of Rs 10 thousand
बदायूं। डिपो को एक महिला परिचालक से सिक्योरिटी के नाम पर फर्जी नंबर से कॉल करके 10 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। महिला परिचालक ने मंगलवार को एआरएम को पूरा मामला बताया। इसके बाद आरएम कार्यालय से जानकारी की गई तो ठगी होने की जानकारी हुई। एआरएम ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर नंबर की कॉल डिटेल निकालने व कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


एआरएम को दिए शिकायती पत्र में महिला परिचालक ईशू सिंह ने बताया है कि 28 जुलाई को उसके मोबाइल फोन पर कॉल आई। बताया कि आपकी अभी सिक्योरिटी जमा नहीं हुई है। मेरे इसी नंबर पर दस हजार रुपये डालों नहीं तो नियुक्ति निरस्त कर दी जाएगी। पूछने पर उसने खुद को आरएम कार्यालय में कार्यरत होने की बात बताई। परिचालक ने हड़बड़ाहट में दो-दो हजार रुपये पांच बार में फोन पे के जरिए ठग को ट्रांसफर कर दिए। मंगलवार को एआरएम राजेश पाठक को मामले की जानकारी देते हुए शिकायती पत्र दिया। वहीं, एआरएम ने अपने कर्मचारी सत्यपाल के माध्यम से एसएसपी को शिकायती पत्र भेजा। मांग कि कॉल करके ठगी करने वाले व्यक्ति की पहचान करके उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह का कहना है कि शिकायती पत्र मिला है, जानकारी की जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed