{"_id":"696551d0276409f4430ee4af","slug":"in-the-modeling-competition-lali-secured-first-place-in-the-junior-category-and-megha-in-the-senior-category-badaun-news-c-123-1-bdn1037-154857-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मॉडलिंग के जूनियर वर्ग में लाली और सीनियर वर्ग में मेघा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मॉडलिंग के जूनियर वर्ग में लाली और सीनियर वर्ग में मेघा प्रथम
विज्ञापन
मॉडलिंग प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी, संवाद
बदायूं। नृत्य आर्ट स्टूडियो की ओर से मॉडलिंग और डांसिंग प्रतियोगिता शीर्षक ‘दि टैलेंट वा’ का आयोजन शहर के ऑडिटोरियम में हुआ।
मॉडलिंग प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में लाली ने प्रथम, केशवी ने द्वितीय और कनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग प्रतियोगिता में मेघा ने प्रथम, मान्या ने द्वितीय और तान्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की नृत्य प्रतियोगिता में राधा ने प्रथम, राधिका ने द्वितीय और श्रेयांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में कशिश ने प्रथम, यशिता कश्यप ने द्वितीय और मेघा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में अभिषेक कुमार एवं उनके सहयोगी सौरभ सागर रहे।
मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा और विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री आबिद रजा ने सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। संचालन कोमल साहू ने किया। इस दौरान गौरांग गुप्ता, सुरेश रस्तोगी, सौरव गुप्ता, अनुज सिंह, सिम्मी नाजिर, विवेक आदि मौजूद रहे।कोरियोग्राफर सोनम कश्यप ने बताया कि उपरोक्त प्रतियोगिता के प्रतिभागी 7 दिसंबर को हुए ऑडिशन में चुने गए थे। संवाद