{"_id":"67ae2c2fe3dd9d1f880ca36b","slug":"in-protest-against-catching-the-illegal-hookah-stones-were-pelted-on-the-je-and-his-team-badaun-news-c-123-1-bdn1008-134248-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कटिया पकड़ने के विरोध में जेई समेत टीम पर किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कटिया पकड़ने के विरोध में जेई समेत टीम पर किया पथराव
विज्ञापन
सिसौली गांव में विद्युत कर्मियों से की गई मारपीट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।स्रोत-वीडियोग्रैब
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिचौली में विद्युत निगम के जेई समेत टीम पर चेकिंग के दौरान पिता-पुत्र ने पथराव कर दिया। इसमें जेई व एक अन्य कर्मी घायल हो गया। जेई ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
बिसौली ग्रामीण क्षेत्र के उपकेंद्र पर तैनात जेई महेश चंद्र तंवर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बृहस्पतिवार को वह उपखंड अधिकारी मेराज अहमद, भारत सिंह, संविदा कर्मी विजेंद्र, देवेंद्र, रुपेश कुमार, इमरान और गौरव के साथ चेकिंग के लिए गांव सिचौली गए थे।
चेकिंग के दौरान टीम ने गांव के नन्हे पुत्र ओमकार को कटिया डालकर चोरी से बिजली इस्तेमाल करते हुए पकड़ लिया। टीम ने चोरी की वीडियोग्राफी भी कर ली। इस दौरान नन्हे और उसका पिता ओमकार टीम के साथ भिड़ गया। पिता-पुत्र टीम के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पिता-पुत्र घर से लाठी-डंडे निकाल लाए और टीम पर हमलावर हो गए। इस दौरान दोनों गली में पड़े ईंट-पत्थर उठाकर टीम के ऊपर फेंकने लगे। जेई के साथ हाथापाई भी की।
विज्ञापन
मारपीट और पथराव में विद्युत कर्मी भारत सिंह और जेई महेश चंद्र तंवर घायल हो गए। भीड़ ने उन्हें किसी तरह बचाया। सूचना पर डायल 112 की पुलिस पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी पिता-पुत्र मौके से भाग गए। बिसौली कोतवाल विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। जांच चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।