{"_id":"60f86f828ebc3e7357713ad7","slug":"in-mohammad-nagar-sulara-bovine-animal-was-cut-tension-badaun-news-bly453884186","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहम्मद नगर सुलरा में गोवंशीय पशु को काटा, तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहम्मद नगर सुलरा में गोवंशीय पशु को काटा, तनाव
विज्ञापन
मूसाझाग (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मद नगर सुलरा में बुधवार दोपहर एक गोवंशीय पशु को काट दिया गया। ग्रामीणों ने उसके अवशेष देखे तो तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। इसमें पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जबकि दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मोहम्मद नगर सुलरा संवेदनशील गांव है। यहां हर त्योहार पर पुलिस तैनात रहती है। बुधवार को भी गांव में पुलिस मौजूद थी। उस दौरान दोपहर के समय गांव के पश्चिम दिशा में एक गन्ने के खेत में गोवंशीय पशु को काट दिया गया। तस्कर उसका मांस ले गए लेकिन उसका सिर और अवशेष खेत में ही पड़े रह गए। बाद में उधर से गुजरे ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में पशु के अवशेष पड़े देखे तो मौके पर भीड़ लग गई। इसकी सूचना पर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया। इससे गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इसकी सूचना पर थाना पुलिस और बाद में सीओ गजेंद्र सिंह, एसडीएम सदर लाल बहादुर पहुंच गए। उन्होंने जैसे-तैसे ग्रामीणों को शांत किया।
ग्रामीणों ने बताया कि ये पशु रोज लोगों के दरवाजे पर जाता था। महिलाएं घर की रोटी इसे खिलाती थीं। इस पर गांव के सुरेश चंद्र पाठक ने दो नामजद समेत पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें पुलिस ने मुन्ने और बाबू हसन को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ ने बताया कि मामले में पांच के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली गई है। दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने ग्रामीणों के मोबाइल छीने तो बिगड़े हालात
प्रतिबंधित पशु की हत्या के बाद मौके पर गांव के तमाम लोग पहुंच गए थे। उनमें अधिकतर लोग अपने-अपने मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। इस पर पुलिस ने कई लोगों के मोबाइल छीन लिए। इससे ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। इससे पुलिस के हाथपैर फूल गए। बाद में पुलिस को सभी लोगों के मोबाइल लौटाने पड़े। इसकी सूचना पर पहुंचे भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंकित मौर्य ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।