फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   " In any case, must pay before Holi '

‘होली से पहले हर हाल में चाहिए वेतन’

Thu, 26 Feb 2015 07:52 PM IST
badaun
badaun Updated Thu, 26 Feb 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
पीडब्ल्यू नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ की ओर से आयोजित बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री श्रीनिवास शर्मा ने कहा है कि होली से पहले कर्मचारियों को वेतन हर हाल में मिलना चाहिए। अगर, ऐसा नहीं होता है तो आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

बैठक के दौरान अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने होली से पहले वेतन का मामला उठाया और कहा कि होली बड़ा त्योहार है। इस पर हर घर में अतिरिक्त खर्चा हो जाता है। ऐसे में समय पर वेतन मिलना जरूरी है। जिला मंत्री राजकुमार कश्यप ने कहा कि दोनाें एक्सईएन को होली के त्योहार से पूर्व कर्मचारियों को वेतन निकलवाए जाने को मांग पत्र पहले ही दिया जा चुका है। कर्मचारियों ने कहा कि अवशेष एरियर का भुगतान भी होली से पहले होना चाहिए। इस मौके पर सुरेश चंद्र, अरविंद कु मार मिश्रा, रघुवीर शरण शर्मा, रफत अजीज, रामप्रकाश शर्मा, कुलदीप शर्मा, राम सिंह, पवन कुमार गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed